1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ​Delhi Metro के ऐसे अनमोल रत्न, जिनको देखकर शर्म और हंसी एक साथ आएगी; Viral Video देख यूजर्स ले रहे मौज

​Delhi Metro के ऐसे अनमोल रत्न, जिनको देखकर शर्म और हंसी एक साथ आएगी; Viral Video देख यूजर्स ले रहे मौज

Delhi Metro Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो में सफर करते लोगों की कैटेगरी के बारे में बताया गया है।

delhi metro ka viral video, delhi metro video, delhi metro viral footage, delhi metro, delhi metro t- India TV Hindi
Image Source : IG/@DYNAMICDELHI दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते यात्री।

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में लोगों को अजब-गजब कारिस्तानी करते हुए आपने खूब देखा होगा। कभी लड़ाई-झगड़ा तो कभी रीलबाजी...ये सब आजकल दिल्ली मेट्रो में बेहद आम हो गया है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली मेट्रो में दिखने वाले लोगों की हरकतों को शेयर किया गया है। बताया गया है कि दिल्ली मेट्रो में कैसे सफर करते समय यात्री गजब हरकतें करती हैं। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dynamicdelhi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में कई तरह के लोग दिखाएं गए हैं। इनमें झाकू सिंह, गंदगी फैलाने वाला, कॉरपोरेट मजदूर, कन्फ्यूज्ड किड्स, मिनी स्पाइडमैन, रोमांस पगलू को दिखाया गया है। इनमें झाकू सिंह दूसरे के मोबाइल में झांकते दिख रहे हैं। कूड़ा फैलाने वाले वहीं कूड़ा फैलाते दिख रहा है। कन्फ्यूज्ड किड्स परेशान, मिनी स्पाइडरमैन मेट्रो के पिलर से लटकते और रोमांस पगलू गोद में सिर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।'

यूजर्स ने दी प्रति​क्रिया 

इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं ये रील दिल्ली मेट्रो में ही देख रहा हूं।' दूसरे ​ने लिखा कि, 'आज घूमने जा रहा था मेट्रो से अब नहीं जा रहा।' तीसरे ने लिखा कि, 'बुक पढ़ने वाले रह गए।' चौथे ने लिखा कि, 'दिल्ली मेट्रो में सभी कैटेगरी मिल जाएंगी।'  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है, खरीदने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे 

खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा