1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों पति-पत्नी एक साथ सार्वजनिक स्थल पर बैठकर चिलम खिंचते हुए नजर आए।

गांजा पीते नजर आया कपल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA गांजा पीते नजर आया कपल

नशा हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सराकर लोगों को जागरूक करने लिए करोड़ों रुपए खर्च कर नशा मुक्ति अभियान चलाती है। जगह-जगह विज्ञापनों में लोगों से नशा छोड़ने की अपील सी जाती है। लेकिन सरकार की ये तमाम कोशिशें तब असफल हो जाती हैं, जब नशा करने वाले इन सब के बाद भी खुलेआम नशा करते दिख जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक कपल खुले तौर पर चिलम से गांजा पीते नजर आया।

साथ में गांजा पीते हुए दिखे पति-पत्नी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी सार्वजनिक स्थल पर एक बेंच पर बैठा हुआ है। जहां पति माचिस की तिल्ली जलाकर पत्नी की चिलम सुलगा रहा है। वहीं, पत्नी उस चिलम को बेधड़क एक सांसा में खींचते हुए नजर आ रही है। जब वह चिलम में भरे सारे गांजे को खींच जाती है, तब वह अपने मुंह से धुएं का एक बड़ा सा गुब्बार छोड़ती है। इसके बाद चिलम खींचने की बारी पति की आती है। जहां वह चिलम को ठीक करते नजर आता है। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। ये वीडियो कब और कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- शानदारी जोड़ी है ये। दूसरे ने लिखा- हे भगवान! मेरे दोस्त को ऐसी ही पत्नी देना। तीसरे ने लिखा- रब ने बना दी जोड़ी। चौथे ने लिखा- असली जीवन का मजा ये लोग ही ले रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Reel ऐसी बनाओ कि आपकी पूरी गैंग वायरल हो जाए, बन्नो के साथ-साथ उसकी सहेलियों ने भी यूजर्स के दिल में बनाई जगह

VIDEO: "नालायक चोरी से आई...", सीमा को पाकिस्तान वापस भेजना चाहती हैं सचिन को लप्पू कहने वाली ये भाभी