1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने पर पति ने डांटा, मगर महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी की प्रियंका चोपड़ा हुईं फैन; अब Video हुआ वायरल

रील बनाने पर पति ने डांटा, मगर महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी की प्रियंका चोपड़ा हुईं फैन; अब Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो महिला ने दावा किया कि, रील बनाने पर उसके पति ने एक बार उनको डांट दिया था। दिलचस्प बात ये थी कि महिला ने सारी बात अंग्रेजी में की जिस पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी।

husband wife video, woman fluent English, Priyanka chopra video, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@YASHODA5944 महिला का वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के लोधन का पुरवा गांव की रहने वाली यशोदा लोधी, (जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘इंग्लिश विद देहाती मैडम’ के नाम से जाना जाता है) ने हाल ही में एक भावुक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि खेत में काम करते हुए जब उन्होंने अंग्रेजी सिखाने वाला वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके पति ने उन्हें डांटा, लेकिन उन्होंने फिर भी वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। इसके कुछ समय बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने उस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yashoda5944 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में यशोदा ने अपने फॉलोअर्स से कहा, “मुझे बहुत कम अंदाजा था कि प्रियंका चोपड़ा जोनास मैम मेरी वीडियो अपनी स्टोरी पर शेयर करेंगी। कल जब मैं खेत गई, वहां काम किया और वीडियो बनाने वाली थी तो मेरे पति ने मुझे वीडियो बनाने के लिए डांटा। फिर भी मैंने किसी तरह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। फिर कुछ सचमुच अप्रत्याशित हुआ। प्रियंका चोपड़ा जोनास मैम ने मेरी वीडियो शेयर की और इससे मेरा दिन सच में बहुत खास बन गया।”  

इन एक्टर्स ने भी की तारीफ 

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि घर में टीवी नहीं है और वे सेलिब्रिटीज को ज्यादा फॉलो नहीं करतीं। इसलिए शुरुआत में उन्हें पता भी नहीं चला कि कितने जाने-माने लोगों ने उनके काम की तारीफ की। छात्रों ने जब बताया तो दिल छू गया। प्रियंका के अलावा मृणाल ठाकुर, आर माधवन और अभय देओल ने भी उनके वीडियो की सराहना की। यशोदा ने प्रियंका को खास धन्यवाद दिया और कहा कि उनके छोटे से इशारे ने उन्हें खुशी और प्रेरणा दी है कि वे आगे बढ़ती रहें, सीखती रहें और खुद बनी रहें। उन्होंने फॉलोअर्स को सलाह दी कि छोटे प्रयासों को कभी कम मत समझिए, पता नहीं कौन देख रहा हो।

फॉलोअर्स का आंकड़ा पांच लाख क्रॉस

उन्होंने बताया कि उसी दिन उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स चार लाख पार कर गए। यशोदा ने कहा कि कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक स्टोरी हो सकती है, लेकिन उनके लिए इसका बहुत मतलब है। यह याद दिलाता है कि छोटे प्रयासों को कभी कम मत आंकिए। गांव की एक लड़की जो खेतों में काम करती है, उसकी छोटी कंटेंट किसी ऐसी शख्सियत तक पहुंच गई जिसकी वह बहुत प्रशंसा करती हैं। यशोदा कक्षा 12 तक पढ़ी हैं। उन्होंने खुद अंग्रेजी सीखी। शुरुआत में वे दूसरों के वीडियो सुनकर और उनकी नकल करके प्रैक्टिस करती थीं। करीब 15 दिन बाद उन्होंने अपना स्टाइल विकसित किया और वीडियो बनाने शुरू किए। उनका यूट्यूब चैनल दिसंबर 2023 में शुरू हुआ और अब चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या पांच लाख से ऊपर पहुंच गई है।  
गौरतलब है कि, इससे पहले जर्मन व्यक्ति की धाराप्रवाह हिन्दी और भोजपुरी का वीडियो भी वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video: कभी ऑस्ट्रेलिया में शेफ था दिल्ली का ये ऑटो ड्राइवर, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देख विदेशी टूरिस्ट के उड़े होश