1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हैदराबाद में एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए कैब ड्राइवर ने मांगे 5,000 रुपये, रेडिट यूजर ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव

हैदराबाद में एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए कैब ड्राइवर ने मांगे 5,000 रुपये, रेडिट यूजर ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव

Viral News: सोशल मीडिया पर एक रेडिट यूजर ने अपना चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है। इस पर यूजर ने बताया है कि, कैब ड्राइवर ने उसको एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए 5 हजार रुपये मांगे।

कैब।  - India TV Hindi
Image Source : PEXELS कैब।

Viral News: हैदराबाद में एक रहने वाले शख्स ने रेडिट पर अपने चौंकाने वाले अनुभव को शेयर किया है। इसमें उसने एयरपोर्ट यात्रा के लिए कैब के महंगे किराये से जुड़ी अपनी निराशा व्यक्त की है। रेडिट यूजर ने बताया कि कैब ड्राइवरों ने ऐप पर दिखाए गए किराए से कहीं ज़्यादा किराया बताया। दावा करते हुए शख्स ने कहा कि, उसने सुबह 7 बजे की उड़ान के लिए सुबह 4 बजे एक कैब-हेलिंग ऐप के जरिए राइड बुक की थी। बुकिंग स्वीकार करने के बाद, ड्राइवर ने फ़ोन करके अतिरिक्त नकद भुगतान की मांग की, यह कहते हुए कि रास्ते में कुछ समस्याएं हैं और उसे बुकिंग रद्द करनी पड़ सकती है। जब यात्री ने ऐप के ज़रिए किराया देने पर ज़ोर दिया, तो ड्राइवर ने यात्रा के लिए 5,000 रुपये मांगे।
 

रेडिट पर पूछा सवाल 

यूजर ने साथी निवासियों से पूछा कि क्या कैब ड्राइवर हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों का फायदा उठा रहे हैं ? या फिर किसी और वजह से इतनी ज़्यादा कीमतें वसूल रहे हैं। यूजर ने बताया कि कई अन्य कैब ड्राइवरों ने भी ऐसी ही मांग कीं और 2,000 से 6,000 रुपये के बीच किराया बताया। पोस्ट के अंत में यूजर ने लिखा कि, 'दूसरे कैब ड्राइवरों के साथ भी यही स्थिति थी। वे ₹2,000 से ₹6,000 के बीच किराया मांग रहे थे। मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, इसलिए मैंने अपने दोस्त से कहा कि वह मुझे छोड़ दे। रास्ते में थोड़ा ट्रैफ़िक था, लेकिन उसने मुझे जल्दी से उतार दिया। क्या एयरपोर्ट जाने वाली कैब में कोई समस्या है, या ये ड्राइवर सिर्फ़ ग्राहकों से ज़्यादा पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोगों को तुरंत दूसरी कैब नहीं मिलेगी?' 

Image Source : Reddit/@Resident_Beat_9246रेडिट पोस्ट।

अन्य यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि, 'यह एक घोटाला है। मुझे इस तरह की बहस का सामना कई बार करना पड़ा है। इनसे बहस करके अपना समय बर्बाद मत करो। रद्द करो और दूसरी यात्रा बुक करो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैंने हमेशा ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से बुकिंग की है। वे 1500 रुपये का अच्छा शुल्क लेते हैं, लेकिन मुझे आखिरी समय में ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता। वे किसी भी समय आ जाते हैं और हवाई अड्डे से मेरे घर तक भी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यदि आप जल्दी में हैं तो बस अतिरिक्त भुगतान करें और बाद में चैट सपोर्ट से अतिरिक्त राशि वापस करने के लिए कहें।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
कभी मिक्सी में कपड़े धोए हैं ? महिला के इस देसी जुगाड़ को देख माथा पीट लेंगे आप, मजेदार है ये Viral Video

'ऐसी रोटी तो जानवर भी न खाएं...!' भारतीय शख्स ने दिखाया सऊदी अरब में कैसी रोटियां मिलती हैं, Video देख चौंक जाएंगे