1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मुझे मुंबईकर होने पर गर्व है'... मुंबई में त्योहरों के रंग दिखाकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा; देखें पोस्ट

'मुझे मुंबईकर होने पर गर्व है'... मुंबई में त्योहरों के रंग दिखाकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा; देखें पोस्ट

सोशल मीडिया पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें मुंबई के त्योहारों की एक झलक दिखाई गई है।

Industrialist Anand Mahindra, Anand Mahindra post, Anand Mahindra on Mumbai festivals, viral post- India TV Hindi
Image Source : X/@ANANDMAHINDRA उद्योगपति आनंद महिंद्रा की पोस्ट।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावपूर्ण पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने मुंबई के चल रहे त्योहारी मौसम की जीवंत झलक पेश की। उन्होंने साफ कहा कि, 'इस समय सभी रास्ते मुंबई की ओर जाते हैं और उन्होंने मुंबईकर होने पर अपना प्यार और गर्व जाहिर किया।' 

यहां देखें वायरल पोस्ट 

इस पोस्ट को आनंद महिंद्रा ने एक्स पर @anandmahindra नामक हैंडल से शेयर किया। आनंद महिंद्रा आमतौर पर रविवार को अपने #SundayWanderer हैशटैग के तहत किसी अनदेखी या विदेशी जगह की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते हैं। लेकिन 6 सितंबर 2026 को उन्होंने इस परंपरा को तोड़ते हुए मुंबई पर फोकस किया। अपनी वायरल पोस्ट में उन्होंने लिखा, इस रविवार वे किसी अनदेखी विदेशी जगह के बारे में पोस्ट नहीं कर रहे क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही सभी रास्ते मुंबई की ओर मुड़ गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे मुंबईकर होने को बहुत प्यार करते हैं।'  

शेयर किया वीडियो 

पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें मुंबई की सड़कों पर ढोल-ताशा की धुन, उत्साहित भीड़ और जन्माष्टमी के दौरान गोविंदाओं द्वारा बनाई जा रही मानव पिरामिड (दही हांडी) के दृश्य साफ नजर आ रहे थे। वीडियो में टेक्स्ट भी था - “आजकल मुंबई की आवाज ऐसी ही है।” यह वीडियो गणपति आगमन और जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच शहर में फैली उत्सवपूर्ण ऊर्जा को कैद करता है। मुंबई गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुटी हुई है, पंडालों में गणपति की मूर्तियां आ रही हैं और आस-पड़ोस में जश्न का माहौल बन रहा है।

मुंबई में शुरू हुआ त्योहारों का सि​लसिला 

मुंबई में त्योहारों का यह सिलसिला जन्माष्टमी और गणपति आगमन से शुरू हो चुका है। शहर की सड़कें रंग, संगीत और भीड़ से गूंज रही हैं। दोल-ताशा की धमाकेदार धुनें, लोगों के उत्साह भरे नारे और गोविंदाओं की टीमों की तैयारियां मुंबई की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करती हैं। आनंद महिंद्रा ने इस मौके पर विदेशी यात्राओं की बजाय अपने ही शहर को प्राथमिकता दी, जो उनके मुंबई से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। बता दें कि, वे खुद मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े हैं तथा महिंद्रा ग्रुप का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। 

यूजर्स को पसंद आई पोस्ट 

देखते ही देखते ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया, शेयर किया और कमेंट किए। कई मुंबईकरों ने महिंद्रा के विचारों से सहमति जताई। एक यूजर ने लिखा कि वे भी इन 2-3 हफ्तों में मुंबई के हर कोने का अनुभव करने की कोशिश करते हैं क्योंकि प्री-फेस्टिवल वाइब्स बेहद खास होती हैं। किसी ने लालबाग और परेल इलाकों की अलग ऊर्जा का जिक्र किया तो किसी ने गणपति बप्पा के आशीर्वाद वाली तस्वीरें शेयर कीं। सोशल मीडिया पर मुंबईकरों ने अपनी शहर से जुड़ी यादें और गर्व साझा किए।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
आनंद महिंद्रा ने एक सांस में लंबा बैग फुलाने के लिए की शिक्षक की तारीफ, Viral हो रहा Video