गणेश विसर्जन के दौरान एक नन्ही बच्ची का भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटी बच्ची गणपति बप्पा से विदा लेते हुए कहती है- “मैंने दही-राइस दिया है, अच्छे से खाना.. अपना ध्यान रखना.. जल्दी से अगले साल आना।” उसकी मासूमियत और भक्ति देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @maahideepalikiheer नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “बप्पा, अच्छे से खाना-पीना और अपना ख्याल रखना। मैंने टिफिन में दही-चावल पैक कर दिए हैं। लव यू, बप्पा। अगले साल मिलते हैं।” वीडियो में बच्ची गणपति की मूर्ति के सामने खड़ी है और मां उसे विदाई के शब्द बोलने के लिए प्रेरित कर रही है। मां बेटी से कहती है- “अच्छे से खाना खाना। अपना ध्यान रखना।” फिर याद दिलाती है- “इसमें मैंने दही राइस दिया है।” बच्ची मां के शब्दों को दोहराती है। मां आगे कहती है- “जल्दी से आना नेक्स्ट ईयर।” जैसे-जैसे विदाई का पल बढ़ता है, बच्ची भावुक हो जाती है और रोने लगती है। मां उसे दिलासा देते हुए कहती है- “अब रोओ मत, चलो बाय करो, बाय।”
दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
यह दृश्य देखने वाले हर किसी का दिल छू लेता है। बच्ची की आवाज में मासूमियत और लगाव साफ झलकता है। गणपति बप्पा को वह सिर्फ भगवान नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानती लगती है। दही-राइस का जिक्र करना उसकी शुद्ध भक्ति को और प्यारा बना देता है। जैसे घर से किसी को विदा करते समय टिफिन पैक किया जाता है, वैसे ही उसने बप्पा के लिए भी ख्याल रखा।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखकर उनकी आंखें भर आईं। कुछ लोगों ने याद किया कि बचपन में वे भी गणपति को विदा करते समय रोते थे।
एक यूजर ने कमेंट किया “बच्चों की भक्ति सबसे शुद्ध होती है। बप्पा भी खुश हो गए होंगे।”
दूसरे ने कहा “दही-राइस वाली बात ने दिल जीत लिया। इतनी मासूमियत!”
तीसरे यूजर ने लिखा कि, “मेरी आंखों में भी आंसू आ गए।”
चौथे यूजर ने लिखा कि, “बप्पा के वापस जाने पर कौन अपने आंसू रोक सकता है?”
पांचवें यूजर ने लिखा कि, “उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मैं अपने अतीत को देख रही हूं। जब वह चले जाते हैं तो मैं आज भी रो पड़ती हूं।”
छठे यूजर ने लिखा कि, “अरे प्यारा बच्चा! उनको आपके द्वारा पैक किया गया दही चावल ज़रूर पसंद आएगा।”
एक और यूजर ने लिखा कि, “प्रेम का सबसे शुद्ध रूप। गणपति बप्पा मोरिया।”
एक यूजर ने लिखा कि, “यह मुझे मेरे बचपन के दिनों की याद दिलाता है। कितना पवित्र।”
गौरतलब है कि, इससे पहले दोस्तों को खेलते हुए देखती दिव्यांग बच्ची का क्यूट वीडियो भी वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी 5 साल की नन्हीं बच्ची, यूनिफॉर्म में लगी बेहद क्यूट; Video की हो रही तारीफ