1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा किस्मत वाला नहीं देखा मैंने आज तक, Video देख नहीं होगा यकीन

ऐसा किस्मत वाला नहीं देखा मैंने आज तक, Video देख नहीं होगा यकीन

अभी सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी आंखों पर आपको यकीन नहीं होगा और आप दो-तीन बार वीडियो को देखेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RASTRVADI_4 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोग जब भी फ्री होते हैं तो अपने मनोरंजन के लिए फोन का सहारा लेते हैं। कोई गेम खेलता है कोई गाना सुनता है, कोई फिल्म देखता है तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया की गलियों में फिरने निकल जाते हैं। आप अगर आखिरी टाइप के इंसान हैं और सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन तरह-तरह के वायरल वीडियो आते होंगे और वो आपका भी ध्यान खींच ही लेते हैं। फिर तो आपने एक्सीडेंट के भी खूब वीडियो देखे होंगे मगर अभी जो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ नहीं पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वो सड़क के किनारे से बाइक पर आ रहा है और इधर से एक तेज रफ्तार कार जा रही है। दोनों की टक्कर हो जाती है लेकिन कार वाला तेजी में निकल जाता है। वहीं जो बाइक पर था, टक्कर के मारे वो हवा में उछल जाता है। अब आमतौर पर ऐसे कोई टक्कर के बाद हवा में उछलता है तो नीचे गिरता ही है और उसे चोट भी लगती है मगर यह बंदा गिर नहीं बल्कि लैंड किया जैसे कोई फिल्म चल रही हो और उसे चोट नहीं लगी। यह वाकई हैरान करने जैसा था और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rastrvadi_4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज छुट्टी पर थे आज। दूसरे यूजर ने लिखा- वास्तव में किस्मत ने बचाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में अद्भुत किस्मत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- किस्मत तो है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भोजपुरी गाने पर थिरकते सरदारों का Video हुआ वायरल, जरा आप भी देखिए

सहारनपुर नगर निगम ने शुरू की अच्छी पहल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ