आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है लोग उस फोन का इस्तेमाल खास और अनोखे पलों को कैद करने के लिए खूब करते हैं। लोग कहीं घूमने जाते हैं तब, कभी कुछ अनोखा दिख जाता है तब या फिर घर में या दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं तब, लोग अलग-अलग समय पर वीडियो बना ही लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब जैसे ही कोई वीडियो दूसरे लोगों का भी ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी बस के अंदर का है जहां सरदारों का ग्रुप नजर है। वो लोग मौज मस्ती कर रहे हैं और इस दौरान एक भोजपुरी गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। कुछ लोग जहां उस गाने पर थिरक रहे हैं, वहीं एक सरदार जी उस गाने के बोल गाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी भोजपुरी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर वायरल होने लायक था तो वायरल हो गया। एक बार आप भी वीडियो देखिए और आनंद उठाइए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पहले हम लोग बहुत पंजाबी गाना सुनते थे, अब यह लोग बहुत भोजपुरी गाना सुन रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कैमरे में कैद हुआ एक जूता चोर, चोरी करने का तरीका जरा आप भी देखिए
इस शख्स के Video में ऐसा क्या दिखा जो हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया