1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

जितनी भी अतरंगी या फिर अनोखी चीजें होती हैं, वो सब सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/NAUREZ4U0 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार ऐसे होता है कि लोगों को कहीं जाते हुए कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है जो नॉर्मल नहीं होता है। अब जैसे ही कुछ ऐसा दिखता है, लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता का भी ध्यान खींच लेती है तो फिर वायरल हो ही जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर कई वायरल कंटेंट हर रोज देखते होंगे जो आपकी फीड पर आते होंगे या फिर कोई आपको शेयर करता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या दिखा।

घर में अनोखा क्या दिखा?

आपने न जानें कितने सारे घर देखे होंगे और उन घरों में बनी अनोखी और सुंदर सीढ़ी भी देखी होगी। मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो अभी वायरल वीडियो में दिखा। वायरल वीडियो में दिखा कि एक घर है जिसे थोड़ी ऊंचाई पर बनाया गया है। अब जमीन से उस ऊंचाई को कवर करते हुए घर में जाने के लिए बस एक रॉड की सीढ़ी लगा दी गई है जैसी टंकी घर पर चढ़ने के लिए लगी होती है, ठीक वैसी ही। इसी अनोखी सीढ़ी के कारण घर भी अनोखा हो गया और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर naurez4u0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है, 'लिफ्ट लगाओ यार।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सौदा करने का यह वाला तरीका देखा है आपने? कई लोगों को तो समझ में ही नहीं आएगा, देखें Video

पुल से नीचे कूदने की तैयारी में थी युवती, तभी राह चलते युवक ने उठाया ऐसा कदम कि वायरल हो गया Video