1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोग होंगे तो मेट्रो का तो यही हाल होगा, आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

ऐसे लोग होंगे तो मेट्रो का तो यही हाल होगा, आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मेट्रो के अंदर बैठा हुआ है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी उस आदमी पर गुस्सा पर आएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

मेट्रो आज के समय में लोगों की लाइफ लाइन के रूप में काम कर रहा है। जिन शहरों में मेट्रो लाइन है, वहां की अधिकतर जनता मेट्रो के जरिए ही सफर कर रही है और अपने गंतव्य तक पहुंचती है। मेट्रो का फायदा यह है कि इससे समय की बचत होती है और लोग जाम से भी बचते हैं। लेकिन अब जो मेट्रो लोगों के इतना काम आती है, उसे साफ रखने की जिम्मेदारी कहीं न कहीं हम लोगों की भी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें सफाई से कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसे ही एक आदमी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी मेट्रो में सीट पर बैठा हुआ है और उसके हाथ में एक पॉलिथीन है। उस पॉलिथीन के अंदर मूंगफलियां भी हैं। वह आदमी मेट्रो के अंदर ही मूंगफली को खा रहा है और उसके छिलके को मेट्रो कोच के अंदर फेंक रहा है। वो जहां पर बैठा हुआ है, वहां नीचे मूंगफली के छिलके गिरने हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @moronhumor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों से पूरा देश परेशान है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिक्कत ये है कि जनता को समस्या नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे 1 साल के लिए बैन करो। चौथे यूजर ने लिखा- इस पर भारी जुर्माना लगाओ।

ये भी पढ़ें-

आंख बंद करने के बाद किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, वरना कुछ ऐसा हो सकता है

'हड्डियां टूटे तो टूटे पर नवाबी न घटे', स्कूटी पर फ्लेक्स करने वालों का जरा हाल तो देखिए