A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर बेवकूफी का ओलंपिक होता तो ये गोल्ड मेडल जीत कर आता, आप खुद देखिए इसकी हरकत

अगर बेवकूफी का ओलंपिक होता तो ये गोल्ड मेडल जीत कर आता, आप खुद देखिए इसकी हरकत

एक शख्स ने बाइक के साथ ऐसी बेवकूफी भरी हरकत की जिसे देख आप भी सोचेंगे कि आजकल लोग वायरल होने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KHURAPATT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का युग सोशल मीडिया का युग है। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख जाएगा और कई सारे लोग तो सोशल मीडिया के जरिए फेमस होना चाहते हैं। इसी वजह से वो अलग-अलग रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। कई सारे लोग अपने कंटेंट के दम पर फेमस भी हुए हैं मगर वहीं कई सारे लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसी बेवकूफी भरी हरकत करते हैं कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस शख्स ने क्या किया।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने अपनी बाइक पर स्काई शॉट्स लगा दिया है। हेडलाइट के बिल्कुल नीचे उसने पटाखा लगाया है और वो बाइक पर बैठ गया है। वहीं उसका दोस्त पटाखे में आग लगाता है और फिर वो शख्स बाइक चलाना शुरू करता है। सड़क लगभग खाली है मगर सोचिए कि इस पटाखे के कारण किसी तरह बाइक में ही आग लग गई तो क्या होगा या फिर पटाखा तीरछा जाकर किसी को लग जाए तो क्या होगा मगर ये सब चीजें करने वाले लोग नहीं सोचते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KHURAPATT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई इसका चालान तो कटवाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- स्वर्ण पदक में हीरे भी लगे हुए होंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे टैलेंटेड लोगों की वजह से बिहार फेमस है! खतरनाक जुगाड़ का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

गूगल पर फोटो देख लड़की ने बनाई रंगोली और जब आप देखेंगे तो नहीं रुकेगी हंसी