1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे टैलेंटेड लोगों की वजह से बिहार फेमस है! खतरनाक जुगाड़ का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

ऐसे टैलेंटेड लोगों की वजह से बिहार फेमस है! खतरनाक जुगाड़ का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2025 10:42 am IST,  Updated : Oct 22, 2025 10:42 am IST

जुगाड़ करने के मामले में बिहार के लोग हर किसी से ऊपर हैं और उनका जुगाड़ देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोग हिल जाते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल जुगाड़ का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल जुगाड़ का स्क्रीनशॉट Image Source : FB/ROST REACTION

ये इंडिया है और यहां के लोगों के कई सारे काम जुगाड़ से ही हो जाते हैं। लोग जब भी किसी मुसीबत में फंसते हैं और दूसरा कोई विकल्प नहीं दिखता है तो फिर जुगाड़ वाला दिमाग चलना शुरू होता है। इसके अलावा पैसा बचाने के समय भी और कई बार खाली बैठे लोग भी जुगाड़ वाला दिमाग दौड़ाने लगते हैं और उन्हीं सभी जुगाड़ में से कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे जुगाड़ देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया जुगाड़ शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या अनोखा जुगाड़ दिखा?

आपने अब तक कई तरह के जुगाड़ देखे होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक स्टील का संदूक है जिसे ट्रेन के जरिए कहीं ले जाने की कोशिश की जा रही है मगर उसके लिए तरीका अनोखा अपनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि संदूक को कपड़े से बांध लिया गया है और ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे जो हुक है उसमें फंसा दिया गया है। वीडियो में शख्स इसे जमुई का बता रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे फेसबुक पर Rost Reaction नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- यही सब बदनाम करते हैं बिहार को। दूसरे यूजर ने लिखा- इंजन तो इधर ही रह जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे टैलेंटेड लोगों की वजह से बिहार फेमस है। चौथे यूजर ने लिखा- बिहार को बदनाम कर रखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गूगल पर फोटो देख लड़की ने बनाई रंगोली और जब आप देखेंगे तो नहीं रुकेगी हंसी

लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है, Video देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।