1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है, Video देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा

लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है, Video देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 05:38 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। कुछ देर तक तो आप भी सोचेंगे कि लोगों के अंदर इतनी हिम्मत कहां से आती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ANAND_THUNDER

कभी-कभी लोगों के कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो जाता है जो सोचकर उसने रिकॉर्डिंग शुरू की ही नहीं थी। आप भी अगर अलग-अलग समय पर वीडियो बनाते हैं तो कई बार आपके साथ भी ऐसा हुई होगा और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि लोग ऐसी वीडियो देखकर ही हैरान भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर अब तक आपकी फीड पर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो आए होंगे और आपने देखा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक स्टेशन के पास से एक ट्रेन गुजरने वाली है और इसी वजह से प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग पीछे हट जाते हैं। तभी हैरान करने वाला नजारा दिखता है। दरअसल एक चचा प्लेटफॉर्म से उतरकर नीचे ट्रैक पर बैठे थे। अब वो वहां क्या कर रहे थे, ये तो नहीं पता मगर ट्रेन को देखकर वो आराम से उठते हैं। ट्रेन की रफ्तार ज्यादा थी तो वो रुक तो नहीं सकती थी तो लोको पायलट हॉर्न बजाता है। चचा भी आराम से प्लेटफॉर्म पर बैठते हैं और आराम से ही पीछे हटते हैं। चचा को कुछ होता नहीं है और यही कारण है कि लोग बोल रहे हैं कि इनका यमराज के साथ उठना बैठना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Anand_thunder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'लगता है चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चाय नाश्ता यमराज के साथ करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- चाचा स्टंटमैन बन रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- चप्पल के चक्कर में चाचा निकल जाते। चौथे यूजर ने लिखा- अरे यार, इतनी भी क्या जल्दी थी दादा जी। एक अन्य यूजर ने लिखा- मौत के मुंह से टक से वापसी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रसाद के लिए बंदे ने हाथ बढ़ाया आगे और तभी सामने वाले ने कर दिया हैरान, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

शरीर पर लटकाई पटाखे की लड़ी और लगवा ली आग, फिर जो हुआ वो देख आप भी सहम जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।