सोशल मीडिया की गलियां ऐसी गलियां हैं जहां आप जब भी जाएंगे आपको कंटेंट भरपूर मिलेंगे। यहां कंटेंट ही एक ऐसी चीज है जो कभी कम नहीं होता है। स्क्रोल करते-करते लोगों का डेटा खत्म हो जाता है मगर वीडियो और पोस्ट कभी खत्म नहीं होते हैं। आपके साथ भी कभी तो ऐसा हुआ ही होगा कि आप बहुत फ्री हैं और आपने खूब सोशल मीडिया चलाया। इतना चलाया कि डेटा खत्म हो गया मगर पोस्ट खत्म नहीं हुआ। इन सभी वीडियो के बीच में कुछ गजब के वायरल कंटेंट देखने को मिलते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रक जा रही है और वहीं पीछे कुछ लोग बैठे हुए हैं। उन्हें देख बाइक पर जाता शख्स जिसने पूरा वीडियो बनाया है, वो पूछता है कि क्या बांट रहे हो भैया, दो प्रसाद दो। तभी एक शख्स बर्तन को आगे करता है मगर उसमें से वो प्रसाद नहीं निकालता है बल्कि वो उसमें से एक सांप को निकालता है। अब सांप को देखते ही ये बंदा भी डर जाता है और तुरंत हाथ पीछे कर लेता है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा कुछ होगा किसी ने नहीं सोचा था।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chalta_firta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.8 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- मैं भी डर गया। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑनलाइन डर गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑनलाइन मिनी हार्ट अटैक। चौथे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शरीर पर लटकाई पटाखे की लड़ी और लगवा ली आग, फिर जो हुआ वो देख आप भी सहम जाएंगे
रेल मंत्री से इनको सम्मानित करवाना चाहिए! इनकी हिम्मत देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें Video
संपादक की पसंद