1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शरीर पर लटकाई पटाखे की लड़ी और लगवा ली आग, फिर जो हुआ वो देख आप भी सहम जाएंगे

शरीर पर लटकाई पटाखे की लड़ी और लगवा ली आग, फिर जो हुआ वो देख आप भी सहम जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 03:44 pm IST

एक ऐसे शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वहीं लोगों ने वीडियो देखने के बाद अलग-अलग बात भी कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PROPAGANDARAID

कई बार हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद इंसान की आंखें कुछ देर के लिए खुली की खुली ही रह जाती हैं। उस वीडियो को देखने वाला यह सोचता रह जाता है कि इस शख्स की ऐसी क्या मजबूरी थी जो इसे ऐसा करना पड़ा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो कभी न कभी आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो आते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाते होंगे। अगर ऐसा कुछ नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि  एक जगह पर दो खंभे लगे हुए हैं और नीचे एक साइकिल लिटा रखी है जिसके ऊपर एक लकड़ी का फट्टा है। उसी फट्टे पर एक शख्स खड़ा है और उसने अपने दोनों हाथों से खंभों को पकड़ा हुआ है। वहीं उस शख्स के कमर और पैर पर पटाखों की लड़ी लटकी हुई है। अब एक शख्स से वो उसमें आग लगवाता है और फिर पटाखें जलने शुरू होते हैं। उस शख्स को देखकर पता चलता है कि उसे बहुत तकलीफ हो रही है मगर किसी मजबूरी के कारण शायद उसे ऐसा करने लोगों का मनोरंजन करना पड़ता होगा क्यों वीडियो में बहुत सारे लोग सामने खड़े होकर उस आदमी को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PropagandaRaid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील नहीं बना रहा है वो, पापी पेट का सवाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत बुरा कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये किस बात की सजा थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेल मंत्री से इनको सम्मानित करवाना चाहिए! इनकी हिम्मत देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें Video

'ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल...'; यात्री से जबरन पैसा मांगती दिखी किन्नर, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।