आज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर कोई वीडियो दिखेगा तो वो सिर्फ और सिर्फ पटाखा फोड़ने का ही दिखेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर भी दिवाली से जुड़े ही वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिलेंगे। आप आज सुबह से जितनी बार भी सोशल मीडिया की गलियों में गए होंगे, आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो दिवाली से जुड़े रहे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है, वो हैरान करने वाला है। आइए पहले तो आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और फिर उसके साथ किए गए दावे के बारे में बताएंगे।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लगातार कई सारे पटाखों के फूटने की आवाज आ रही है। ऐसा लगा रहा है जैसे कई लड़ियों को साथ में रखकर उसमें आग लगा दी गई है। वहीं हवा में हद से ज्यादा धुआं देखने को मिल रहा है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया गया है कि यह वीडियो को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है। कैप्शन में लिखा है, 'यूपी के फतेहपुर में पटाखा मार्केट जलकर खाक, 70 दुकानों में 3 करोड़ रुपए के पटाखे स्वाहा, दो किलोमीटर तक आवाज, धुएं के गुबार, 50 से ज्यादा वाहन नष्ट, कई घायल।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theadvocate26 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 88 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छी दिवाली मन रही है, आज तो कितने लोगों को नींद नहीं आएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही दुखद घटना है, ऐसे स्थानों में सावधानी बहुत जरूरी है। एक और यूजर ने लिखा- ये तो सब धुआं धुआं हो गया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जहां-जहां लड़के वहां-वहां कांड, दिवाली पर कुछ इस तरह मचाया तहलका, देखें Video
दिवाली पर लड़की ने कर दी बहुत बड़ी गलती जो लंबे समय तक रहेगी याद, Video हो रहा है वायरल