1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जहां-जहां लड़के वहां-वहां कांड, दिवाली पर कुछ इस तरह मचाया तहलका, देखें Video

जहां-जहां लड़के वहां-वहां कांड, दिवाली पर कुछ इस तरह मचाया तहलका, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2025 11:18 am IST,  Updated : Oct 21, 2025 11:18 am IST

दिवाली बीत गया है और अब सोशल मीडिया पर लड़कों के किए कांड के वीडियो देखने को मिलेंगे। अभी भी कुछ ऐसे ही वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DESIMOJITO

सोशल मीडिया की गलियां आज सबसे ज्यादा एक ही तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे और वो कंटेंट दिवाली से जुड़े हुए होंगे। किसने कैसे तहलका मचाया, उसके खूब सारे वीडियो आज सोशल मीडिया पर आपको दिन भर देखने को मिलेंगे। आप जब भी सोशल मीडिया स्क्रोल करेंगे, आपको भर-भर के ऐसे वीडियो मिलेंगे जिसमें लड़के तरह-तरह से पटाखा फोड़ते और तहलका मचाते दिखेंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखना तो बनता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़कों ने एक जगह पर हरे वाले बम के कुल 13 पैकेट साथ में रखे हुए हैं। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि वो उन सभी पर पेट्रोल डाल रहा है और उसी पेट्रोल को डालते हुए कुछ दूर तक आता है जिससे एक लाइन सी बन जाती है। अब पटाखों से दूर आने के बाद वो पेट्रोल में आग लगा देता है जो धीरे-धीरे करते हुए पटाखों तक पहुंच जाती है और फिर पटाखे फूटने शुरू होते हैं। उसके बाद का नजारा देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Absolute Cinema' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे आइडिया कहां से आते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे इसने तो पाकिस्तान बना डाला। तीसरे यूजर ने लिखा- ATS और NIA की रेड डलवाओ इस जीव पर, सब धुआं धु्आं करना इसे कहते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर लड़की ने कर दी बहुत बड़ी गलती जो लंबे समय तक रहेगी याद, Video हो रहा है वायरल

दिवाली आते ही लोगों की कलाकारी भी निखर कर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।