ट्रेन सफर करने का एक ऐसा साधन है जो आज भी लगभग सभी लोगों की पहली पसंद है। कई सारे लोग बस और हवाई जहाज से सफर करते हैं मगर वहीं बहुत सारे लोग आज भी सबसे पहले कहीं ट्रेन से ही जाना पसंद करते हैं। अब कहीं ट्रेन की सेवा नहीं है तो फिर बात अलग है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक ट्रेन के बारे में क्यों बता रहे हैं। तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रेन के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक चलती ट्रेन से रिकॉर्ड किया गया है और वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि इन लड़कों ने कहां पर बैठकर या फिर खड़े होकर सफर किया था। जिस कपलिंग के जरिए दो डिब्बों को जोड़ा जाता है, वहां पर कुछ स्पेस बचा होता है। अब वीडियो में यह दिख रहा है कि उसी स्पेस के बीच में एक बंदा बैठकर आराम से खैनी बना रहा है। वहीं दो लड़के दूसरी तरफ खड़े नजर आ रहे हैं और एक बंदा वीडियो बना रहा है। इनमें से किसी को भी डर नहीं लग रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @annu_1AD नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रेल मंत्री से इनको सम्मानित करवाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों को मौत के मुंह में जाना कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर इन्हें कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत रत्न के हकदार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने खतरे में बैठे होने के बावजूद भी लड़का खैनी बना रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'ऑनलाइन कर जल्दी, निकाल...'; यात्री से जबरन पैसा मांगती दिखी किन्नर, Video हुआ वायरल
कंपनी ने दिया बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स लेकिन देखते ही यूजर बोला- 'इससे अच्छी तो सोन पापड़ी होती है'