1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे करामात करने वालों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, आप भी देखिए वायरल Video

ऐसे करामात करने वालों के साथ अंत में कुछ ऐसा ही होता है, आप भी देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 19, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 12:00 pm IST

कुछ लोगों के दिमाग में ऐसा कीड़ा होता है जो उन्हें कोई भी काम नॉर्मल तरीके से नहीं करने देता है और फिर उस चक्कर में उन्हें नतीजा भी भुगतना पड़ता है। वायरल वीडियो देख आप समझ जाएंगे कि ऐसे लोगों के साथ क्या होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IAMHURR07

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है क्योंकि यहां पर कंटेंट पोस्ट करने वाले लाखों लोग हैं। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है या फिर उन्हें लगता है कि इस हरकत का अंजाम कुछ अनोखा होने वाला है तो वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं जिन्हें इंटरनेट पर बैठी लाखों जनता देखती भी है। कुछ वीडियो तो लोगों का ध्यान इतना खींच लेते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कहीं जाते समय सड़क पर कभी न कभी देखा ही होगा कि कुछ लोगों के अंदर एक अलग प्रकार का कीड़ा होता है जो उन्हें बाइक, स्कूटी या फिर कार के साथ स्टंट करने को मजबूर कर देता है। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी को चला रहा है और पीछे एक दूसरा लड़का बैठा हुआ है। अब वो स्कूटी के आगे वाले पहिए को उठाकर चला रहा है और स्टंटबाजी के मजे ले रहे हैं। वहीं पीछे बैठा शख्स भी मना नहीं कर रहा है और इसका आनंद ले रहा है। अंत में बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों बीच सड़क पर ही गिर जाते हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @IAmHurr07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बन गई रील? दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह की नौटंकी करने को बोला कौन था। तीसरे यूजर ने लिखा- कैमरा वाला भी बाल बाल बचा। चौथे यूजर ने लिखा- हवाबाजी खत्म। एक अन्य यूजर ने लिखा- निकल गई सारी हवा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तेलंगाना बंद के बीच नेताजी के साथ ये सब क्या हो गया, Video हो रहा है वायरल

बागपत वाले 'चाट युद्ध' के बाद पेश है IRCTC कर्मचारियों का 'Belt युद्ध', आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।