1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंपनी ने दिया बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स लेकिन देखते ही यूजर बोला- 'इससे अच्छी तो सोन पापड़ी होती है'

कंपनी ने दिया बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स लेकिन देखते ही यूजर बोला- 'इससे अच्छी तो सोन पापड़ी होती है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 12:41 pm IST

दिवाली पर लगभग सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों को कुछ न कुछ गिफ्ट देती ही हैं मगर कुछ कंपनियां ऐसे गिफ्ट दे देती हैं कि देखकर कर्मचारी भी बोल देता है कि इससे अच्छा नहीं देते। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में देखने को मिला।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आप सभी अगर किसी कंपनी में काम करते हैं तो दिवाली पर आपको भी आपकी कंपनी ने कुछ न कुछ गिफ्ट दिया ही होगा। कुछ लोगों को बहुत ही अच्छे गिफ्ट मिले होंगे तो कुछ लोगों को नॉर्मल सा गिफ्ट मिला होगा तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे होंगे जिन्हें गिफ्ट न मिला हो। यहां हम बात गिफ्ट मिलने की करेंगे। कई बार कंपनियां ऐसे गिफ्ट दे देती हैं कि उन्हें देखने के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर जरा सी भी खुशी नहीं होती है और कुछ ऐसा ही उस शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उस गिफ्ट के बारे में बताते हैं।

शख्स को ऐसा क्या मिला गिफ्ट?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बिस्किट का बड़ा सा बॉक्स कंपनी ने गिफ्ट किया है। उस बॉक्स पर चार तरह के बिस्किट बने हुए नजर आ रहे हैं। अब यह देखकर कोई भी सोचेगा कि इन सभी तरह के बिस्किट अलग-अलग लाइन में लगे हुए मिलेंगे मगर जैसे ही बॉक्स खुला, सारी उम्मीद खत्म हो गई। बॉक्स के अंदर बस चार बिस्किट के पैकेट थे जो 10 या 15 रुपए में आपको दुकानों पर मिल ही जाएंगे। वहीं टेक्स्ट में लिखा है, 'इतना बड़ा गिफ्ट बैग में भी नहीं आ रहा है। रोना आ गया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dr_nadeemalamvet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इससे अच्छी तो सोन पापड़ी होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- कंपनी का मन नहीं होगा गिफ्ट देने का पर प्रेशर में देना पड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान, ये तो पूरे साल भी खत्म नहीं होंगे बिस्किट, कैसे खाओगे इतने सारे। चौथे यूजर ने लिखा- फ्रेम करवा ले भाई, याद बनी रहेगी। एक और यूजर ने लिखा- CTC में और In-Hand में फर्क होता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुछ ही देर में 3 करोड़ रुपए के पटाखे हुए स्वाहा, 2 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, देखें Video

जहां-जहां लड़के वहां-वहां कांड, दिवाली पर कुछ इस तरह मचाया तहलका, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।