1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने अगर थोड़ा इंतजार कर लिया होता तो ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

दीदी ने अगर थोड़ा इंतजार कर लिया होता तो ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखना तो बनता है। एक लड़की की छोटी सी गलती के कारण वो वायरल हो गई।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ अपने अकाउंट से पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन उन्हीं सब में से कुछ न कुछ वायरल भी होता है। अब सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह तो किसी को पता नहीं होता है मगर उन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और उन्हें हंसी भी आती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर सड़क बनाया जा रहा है। अब कहीं पर सड़क बनता है तो वहां से लोगों का जाने से मना कर दिया जाता है मगर वहां से एक लड़की गुजरने बारे में सोचती है। वो सोचती है कि सड़क तो कुछ दूरी पर बन रहा है तो यहां से जा ही सकते हैं। उससे थोड़ा इंतजार नहीं हुआ और वो चली गई है। अब हुआ ये कि वहां से जाते हुए उसके चप्पल सड़क पर चिपक गए। सड़क पर गिरे अलकतरे में चप्पल चिपक गए और फिर उसे अपने चप्पल को छोड़कर वहां से हटना पड़ता है। अगर वो इंतजार कर लेती और अलकतरा सुखने के बाद जाती तो ऐसा नहीं होता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'थोड़ा भी इंतजार नहीं करना इनको, न रास्ता बदलना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अंकल ने अपनाया गजब का तरीका, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

पर्यावरण की भलाई का सोच शख्स ने बेच दी पेट्रोल वाली स्कूटी मगर उसके बाद जो हुआ वो जान आ जाएगी हंसी