1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अभी ये हाल है तो फिर आगे चलकर इनका क्या होगा, कपल का Video आप भी देखें

अभी ये हाल है तो फिर आगे चलकर इनका क्या होगा, कपल का Video आप भी देखें

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद ऐसा कोई नहीं होगा जिसको हंसी न आए। वहीं वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है और दिन में थोड़ा समय तो स्क्रोल करता ही है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं तो फिर हम ऐसा मान कर चलते हैं कि आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने को मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच जो अंगूठी वाली रस्म कराई जाती है, उसे कराया जा रहा है। दूल्हा और दुल्हन के सामने एक परात में दूध और उसके अंदर अंगूठी रखा हुआ है। जब ये रस्म शुरू होता है तो नजारा देखने वाला होता है। दोनों के बीच ऐसी लड़ाई चल रही है जैसे बात अंगूठी की नहीं बल्कि कोहिनूर लेने की बात है। दुल्हन को देख कोई नहीं बोलेगा कि वो औरत है। ऐसा लगता है कि वो एक पहलवान है। वीडियो दोनों की लड़ाई के कारण वायरल हो गया और ऐसा लगता है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ससुराल में दहशत का माहौल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुश्ती चालू है। दूसरे यूजर ने लिखा- दहशत का माहौल है। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ी खतरनाक परंपरा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाबा का स्टंट देख तो स्टंटमैन की भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

दीदी से ट्रैफिक पुलिस वाले भी नहीं बच पाए, Video जरा आप भी देखिए