1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाबा का स्टंट देख तो स्टंटमैन की भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

बाबा का स्टंट देख तो स्टंटमैन की भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 06, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 06:36 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जितने भी लोग उस वीडियो को देखेंगे, उन सभी की आंखें खुली की खुली रह जाने वाली है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/PAWANN_295

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें स्टंट करना बहुत ही पसंद होता है। वैसे तो स्टंट करना किसी भी तरह से सही नहीं है क्योंकि इस चक्कर में जान भी जा सकती है मगर फिर भी कुछ लोग हैं जो मानने को तैयार ही नहीं होते हैं और स्टंट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने स्टंट करने वालों के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है क्योंकि उसमें नजर आने वाला बंदा ऐसा स्टंट करता है जिसकी लोग उम्मीद तक नहीं करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बुजुर्ग आदमी बाइक चलाते हुए जा रहा है मगर उसके बाइक चलाने का अंदाज पूरी तरह से अलग है। वीडियो में नजर आ रहा है वो आदमी बाइक की सीट पर आराम से लेटा हुआ है और बाइक मजे में चल रही है। उसने अपने हाथ को सिर के नीचे रखा हुआ है और पैरों को सीधे हवा में में उठा लिया है। बाइक इतना करने के बावजूद अच्छे से चल रही है और उसे भी डर नहीं लग रहा है। अंत में वो उठकर बैठ जाता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pawann_295 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'है कोई टक्कर में?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हरियाणा चाले है प्रधान। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर बुढ़ापा ऐसा है तो जवानी कैसी रही होगी ताऊ की। तीसरे यूजर ने लिखा- पेंशन की उम्र में चचा टेंशन दे रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी से ट्रैफिक पुलिस वाले भी नहीं बच पाए, Video जरा आप भी देखिए

ये बंदा सूर्यवंशम वाली खीर को भी फेल करेगा, 100 किलो मसूर पुलाव के लिए जरूरी सामान जान माथा पीटने लगेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।