A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छुट्टी मनाने अगर मनाली जाना है तो ये Video जरूर देख लें, शायद बदल जाए आपका इरादा

छुट्टी मनाने अगर मनाली जाना है तो ये Video जरूर देख लें, शायद बदल जाए आपका इरादा

आजकल लोगों को जैसे ही छुट्टी मिलती है, लोग तुरंत पहाडों की तरफ भाग जाते हैं लेकिन अभी सोशल मीडिया पर जो नजारा दिखा, उसे देखने के बाद शायद ही आप पहाड़ों की तरफ जाने का फैसला लें। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@INIKHILSAINI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग शायद अपनी जिंदगी से इतने परेशान चल रहे हैं कि लोगों को जैसे ही छुट्टी मिलती है या फिर उनका वीक-ऑफ आता है, वो माइंड फ्रेश करने के लिए तुरंत ही पहाड़ों की तरफ भाग जाते हैं। वहां एक या दो दिन रहते हैं और फिर अपने घर की तरफ निकल पड़ते हैं ताकि ऑफिस जा सकें। शायद आपका भी कोई प्लान हो। आप भी शायद कहीं घूमने जाना चाहते हों और अगर मनाली जाने का प्लान है तो फिर आपको एक वीडियो जरूर देख लेना चाहिए जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आपको देखना ही चाहिए।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसे रात को रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में एक लाइट की लंबी लड़ी सी नजर आती है। आपको बता दें कि ये लड़ी कुछ और नहीं बल्कि जाम है। दरअसल सड़क पर जहां तक नजर जाती है, वहां तक जाम ही जाम देखने को मिलता है। रात का समय है और गाड़ियों की लाइट्स जल रही हैं तो बहुत ही आसानी से समझ में आ रहा है कि ये जाम कितनी लंबी है और इस मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बताता है कि मनाली आने में कोई दिक्कत नहीं मगर ये वीडियो देखने के बाद शायद आपका मनाली आने का मन करेगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता। वो गाड़ियों की लाइन दिखाते हुए बोलता है कि ये गाड़ियों लगभग रोहतांग की तरफ से आ रही हैं और मनाली में जा रही हैं। वो यह भी बताता है कि ये 10  किलोमीटर का जाम तो है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह तो हद हो गई, एक बड़े 'रीसेट' की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- सरकार से निवेदन है कि या तो टूरिस्टों की संख्या नियंत्रित करे या फिर पहाड़ों में मोबाइल ले जाने की अनुमति न दे बस, ये जितने भी लोग पहाड़ों की तरफ आ रहे है ये बस रीलबाजी के चक्कर में आ रहे है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने पैसे कहां से आ रहे हैं लोगो के पास, क्या उनके पास भीषण गर्मी में घूमने के अलावा काम नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जाना भी सभी को एक ही जगह है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसके पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है क्या? इसका कारनामा देखकर ही कई लोग डर जाएंगे