1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में समोसा खाते हैं तो ये Video जरा देख लीजिए, वायरल होने के बाद IRCTC ने किया यह कमेंट

ट्रेन में समोसा खाते हैं तो ये Video जरा देख लीजिए, वायरल होने के बाद IRCTC ने किया यह कमेंट

कई सारे लोग हैं जो ट्रेन में सफर करते हुए ट्रेन के अंदर बिकने वाली चीजों को खरीदकर खाते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MRS_TYAGIJI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमें सोशल मीडिया पर वैसे तो सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के ही वीडियो देखने को मिलते हैं। उसके अलावा लोगों के जुगाड़ और अतरंगी हरकत के भी वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं क्योंकि उन वीडियो में दिखता है कि जो चीजें हम खाते हैं, उन्हें कितने गंदे तरीके से बनाया जाता है या फिर उन्हें कितने गंदे तरीके से रखा जाता है। आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स जो किसी ट्रेन में समोसे बेचता है, वो एक जगह पर बैठा हुआ है। उसके पास जो समोसे वाला ट्रे था, उसे उसने जमीन पर रखा हुआ है और उसी ट्रे पर उसने पैर रखा हुआ है। वो आराम से समोसे के ट्रे पर एक पैर रखे हुए फोन पर किसी से बात कर रहा है। अब यह वीडियो कब का है और किस ट्रेन के अंदर का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mrs_Tyagiji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'और खाओ टेस्टी समोसे, कीचड़, तेल और पैर का मैल, एक साथ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया हैं। वहीं IRCTC ने इस पर कमेंट भी किया है। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए IRCTC ने कमेंट करते हुए लिखा, 'महोदया, इस संबंध में पूछताछ करने के लिए कृप्या ट्रेन नंबर, घटना की तारीख और अपना मोबाइल नंबर साझा करें।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस ऑटो में बस एक टॉयलेट की ही कमी रह गई, वायरल ऑटो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

AI का ऐसा इस्तेमाल तो मैंने पहली बार देखा है, Video देख आप भी रिएक्ट जरूर करेंगे