आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग उस फोन का जमकर यूज भी करते हैं। अपने काम के लिए लोग फोन का यूज तो करते ही हैं। इसके अलावा लोग अनोखे, अतरंगी और प्यारे पलों को कैद करने के लिए भी फोन का यूज करते हैं। कई सारे लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं जहां से कई सारे वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वाला वीडियो आपका दिल जीत लेगा। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा जो आपका दिल जीतेगा।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा बड़े लोगों के पैर छूते हुए नजर आ रहा है। उसकी मम्मी या फिर उसके घर वालों ने लोगों के पैर छूने के लिए कहा होगा। ऐसा कहा होगा कि जो भी तुमसे बड़ा है, उसके पैर छू लो। इसके बाद वो ये काम करना शुरू करता है। वो बड़े लोगों के पैर छूते हुए नजर आ रहा है। वहां जितने लोग हैं, वो उन सभी लोगों के पैर छूता दिख रहा है। इसके बाद उसे एक दूसरा बच्चा दिखता है। पहले तो वो उसके पैर नहीं छूता है बल्कि वो उसके बगल में खड़ा हो जाता है। वो उसकी हाइट देखता है और पता चलता है कि वो उससे लंबा है तो वो उसके भी पैर छू लेता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @izeennatrana नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर बच्चे तो भोले होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा- मां सबसे बड़ी गुरु है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मां तो बहुत देखी लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए