Viral Video : पारंपरिक चॉक-बोर्ड और स्लाइड्स की जगह अब बॉलीवुड फिल्मों की मदद से पढ़ाई हो रही है। IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर ने हाल ही में सबसे मुश्किल स्टैटिस्टिक्स चैप्टर को समझाने के लिए फिल्म ‘धुरंधर’ का एक सीन दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्र प्रखर सिंह ने यह क्लिप शेयर की, जिसमें प्रोफेसर क्लास में फिल्म का सीन प्ले करके क्लस्टर सैंपलिंग, डेटा कलेक्शन और प्रोबेबिलिटी जैसे कॉन्सेप्ट्स को रोचक तरीके से समझा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prakhar.vc नामक हैंडल से शेयर किया गया है। आईआईएम अहमदाबाद के छात्र प्रखर सिंह द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक प्रोफेसर को धुरंधर फिल्म के एक दृश्य का उपयोग करके कक्षा में सांख्यिकी के कॉन्सेप्ट समझाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि कैसे धुरंधर फिल्म के पहले दृश्य को सर्वेक्षण डिजाइन और रिसर्च प्रोसेस के लेक्चर में बदल दिया गया। शिक्षण की इस अनूठी विधि ने छात्रों और इंटरनेट यूजर्स दोनों को खूब हंसाया। वीडियो को 'धुरंधर ने मुझे सांख्यिकी सिखाई। आईआईएम अहमदाबाद' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।
ऐसे हुआ लेक्चर
वीडियो में लिखा गया कि, 'केवल आईआईएम अहमदाबाद में ही धुरंधर का एक दृश्य सांख्यिकी के पाठ में तब्दील हो सकता है। वीडियो में आप प्रोफेसार साहब को ये कहते हुए देख सकते हैं कि, 'केवल आईआईएम अहमदाबाद में ही धुरंधर का एक दृश्य सांख्यिकी के पाठ में तब्दील हो सकता है। 'लियारी जीतो, पाकिस्तान जीतो - क्लस्टर सैंपलिंग। बलूच गिरोह और पठान गिरोह मौलिक रूप से अलग-अलग समूह हैं - स्तरीकरण। एक पल आप गिरोहों की प्रतिद्वंद्विता देख रहे होते हैं, अगले ही पल आप सर्वेक्षण डिजाइन और अनुसंधान पद्धति पर चर्चा कर रहे होते हैं।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गया, और कई यूजर्स ने प्रोफेसर की रचनात्मकता और एक चुनौतीपूर्ण विषय को अधिक सहज और समझने योग्य बनाने की क्षमता की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह वाकई दिलचस्प है। मेरे एमबीए के दौरान, हमारे संगठन विकास (ओडी) के प्रोफेसर ने हमें ओडी हस्तक्षेपों को पहचानने और समझने के लिए द इंटर्न फिल्म दिखाई थी। मज़ेदार कोर्स था!'
दूसरे ने लिखा कि, 'यह बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसा भारत के केवल शीर्ष 1-3 कॉलेजों में ही होता है, लेकिन यह अमेरिका में बहुत आम है, जहां प्रोफेसर अवधारणाओं को समझाने के लिए मूवी क्लिप चलाते हैं।'
तीसरे ने लिखा कि, 'ये प्रोफेसर तो बिलकुल ही अलग हैं। इन्होंने सांख्यिकी को बहुत आसान बना दिया। मुझे याद है कि उनकी कक्षाएं कितनी सहजता से समझ में आती थीं। और इतनी जल्दी कोर्स को अपडेट करने का काम सिर्फ वही कर सकते हैं।'
चौथे ने लिखा कि, 'प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं… संकाय बहुत ही रचनात्मक।'
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'यह तो कमाल है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: विदेशी टूरिस्ट ने भारतीयों को बताया सबसे बड़ा मेहमाननवाज, लोगों के व्यवहार से हुई बेहद इंप्रेस; दिया ऐसा रिएक्शन
'सोशल मीडिया ने भारत के बारे में झूठ बोला!' जब ब्रिटिश टूरिस्ट को बेहद साफ मिले भारत के समुद्री तट; रिएक्शन वायरल