1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक प्यार ऐसा भी, बेटे के क्लासमेट से 50 वर्षीय महिला ने की शादी, अब उसके बच्चे को देगी जन्म

एक प्यार ऐसा भी, बेटे के क्लासमेट से 50 वर्षीय महिला ने की शादी, अब उसके बच्चे को देगी जन्म

कभी-कभी प्यार की कुछ ऐसी कहानियां हमें सुनने को मिल जाती हैं जो पूरी तरह से यूनिक होती हैं। ऐसी ही एक कहानी चीन से सामने आई है जहां प्यार होने के बाद 50 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के क्लासमेट से शादी कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

चीन की रहने वाली एक 50 वर्षीय बिजनेस वुमन जिसका नाम 'सिस्टर जिन' है, उसने अपने बेटे के क्लासमेट से शादी की और अब उस महिला ने अपने गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी जिसके बाद यह कहानी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। दरअसल सिस्टर जिन की पहली शादी 30 साल की उम्र में ही टूट गई थी और तलाक के बाद महिला ने अपने बच्चे को अकेले ही पालकर बड़ा किया। अब वो महिला जब उसे एक जवान लड़के से प्यार हो गया तो वो उससे शादी करके उसके साथ रह रही है। आइए आपको बताते हैं कि ये पहली बार कब मिले और कैसे दोनों को प्यार हुआ।

6 साल पहले शुरु हुआ इनका प्यार

SCMP की एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 साल पहले सिस्टर जिन के बेटे कैकाई ने अपने तीन विदेशी क्लासमेट के लिए एक लूनर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें से एक रूसी स्टूडेंट 'डेफू' भी था। डेफू को चीनी भाषा बहुत ही अच्छे से आती थी और उसने सिस्टर जिन के खाने और मेजबानी की खूब तारीफ की। इतना ही नहीं, वो एक रात रहने के लिए आया जिसे उसने बाद में एक सप्ताह में बदल दिया मतलब वो सात दिन अपने दोस्त कैकाई(सिस्टर जिन का बेटा) के घर रहा।

SCMP से बात करते हुए सिस्टर जिन ने कहा, 'मैं तब जवान और खूबसूरत थी। डेफू कई साल तक मेरे कॉन्टैक्ट में रहा और वो मुझे गिफ्ट और सरप्राइज देता रहा।' रिपोर्ट के मुताबिक पहले तो सिस्टर जिन ने उम्र, कल्चर, हाइट और अपनी पहली शादी के अनुभव का हवाला देते हुए डेफू के साथ रिश्ते को बढ़ाने से मना कर दिया मगर जब उसके बेटे कैकाई ने उसका साथ दिया तो सिस्टर जिन ने एक बार फिर से प्यार को मौका देने का फैसला किया। इसके बाद इसी साल की शुरुआत में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 8 जून को सिस्टर जिन ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया।

लोगों ने कैसै रिएक्ट किया?

महिला की कहानी जानने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मिक्स रिव्यू देखने को मिले। एक शख्स ने उसके सपोर्ट में लिखा, 'सिस्टर जिन ने बहुत मेहनत से अपना जीवन बनाया और प्यार भी पाया। वाकई सराहनीय है। मैं उनके सेफ डिलीवरी की कामना करता हूं।' एक यूजर ने शक जताते हुए लिखा- यह लोगों का ध्यान खींचने के लिए बनाई हुई एक कहानी है, यह कुछ ज्यादा ही परफेक्ट है। वहीं एक यूजर ने पूछा- क्या वह डेफू के साथ रूस चली जाएगी? वह उसके माता-पिता की उम्र की हो सकती है। यह कैसे काम करेगा? इसके जवाब में सिस्टर जिन ने लिखा- समय हमारे प्यार को साबित करेगा।

ये भी पढ़ें-

ऐसी अनोखी सड़क क्या आपने कहीं देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

पैसा छापने के लिए ऐसा ही दिमाग होना चाहिए, पेट्रोल पंप का लगाया बोर्ड एक बार आप जरूर देखें