इस दुनिया में हर किसी को पैसे की जरूरत होती है। पैसा सब कुछ तो नहीं होता है मगर पैसे से सब कुछ जरूर होता है। इसी वजह से तो लोग नौकरी और बिजनेस करते हैं ताकि उन्हें कभी भी पैसे की दिक्कत नहीं हो। अब आप चाहे नौकरी करें या फिर बिजनेस, अगर आपको अच्छी-खासी कमाई करनी है तो फिर आपको हर समय अपना दिमाग दौड़ाते रहना पड़ेगा और जैसे ही कोई मौका नजर आए, उसका इस्तेमाल भी करना होगा। ऐसा ही कुछ एक पेट्रोल पंप वाले ने किया और अब सोशल मीडिया पर उसके दिमाग का उदाहरण देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में क्या नजर आया।
Related Stories
बोर्ड पर ऐसा क्या लिखा है?
आप यह तो जानते ही होंगे कि अलग-अलग राज्य में पेट्रोल की कीमत अलग होती ही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड के एक पेट्रोल पंप वाले ने अपना दिमाग दौड़ाया और ऐसा बोर्ड लगा दिया जो लोगों का ध्यान तो खींच ही लेगा। उसी बोर्ड की फोटो वायरल हो रही है। उसमें नजर आता है कि बोर्ड पर लिखा है, 'आगे बिहार में पेट्रोल 8 रुपए महंगा है। झारखंड का यह आखिरी पंप है। इसका लाभ उठाएं।' यह लिखकर नीचे पेट्रोल पंप की तरफ तीर बना है और साथ में लिखा है, 'निवेदक- झारखंड फ्यूल स्टेशन।'
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी वो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक फोटो को कई सारे लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिजनेस माइंड। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब बिहार में दारू बंद होने का नतीजा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये होता है बिजनेस। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दोस्त से पार्टी लेने का यह तरीका आपने देखा? अभी Video हो रहा है वायरल
ये देखो नागपुर का नगीना, स्कूटी पर डरे बिना कर रहा था स्टंट, अब Video हो गया वायरल