A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ में तहज़ीब खत्म हो गई शायद, डिलीवरी वाले ने पहली मंजिल पर आने से मना किया तो हो गई पिटाई

लखनऊ में तहज़ीब खत्म हो गई शायद, डिलीवरी वाले ने पहली मंजिल पर आने से मना किया तो हो गई पिटाई

अभी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो यही कहेंगे कि तहज़ीब के शहर में तहज़ीब अब नहीं बची। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Lucknow- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जब से ऑनलाइन शॉपिंग का ऑप्शन लोगों की जिंदगी में आया है, लोगों की जिंदगी में बहुत राहत आया है। अब लोगों को न कहीं दुकान पर जाना है, न वहां समय लगाना है। अब लोग घर बैठे ही पसंद की चीज को ऑर्डर कर देते हैं और घर पर मंगवा लेते हैं। मगर ये राहत कुछ लोगों की जिंदगी में इतना घुस गया है कि वो अपने फ्लोर से नीचे तक उतरने में कतरा रहे हैं और फिर सामान डिलीवर करने आए गरीब आदमी पर लोग अपना जोर दिखाते हैं। ऐसा ही एक मामला तहज़ीब के शहर लखनऊ में देखने को मिला।

डिलीवरी बॉय की कर दी पिटाई

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी किसी गरीब आदमी को मार रहा है। सोशल मीडिया पर बताए गए के कारण की मानें तो जिस आदमी को पीटा जा रहा है वो एक डिलीवरी बॉय है और उसे इसलिए मारा जा रहा है क्योंकि वो सामान लेकर पहली मंजिल पर जाने से मना कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उसे लखनऊ के तेलीबाग का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर खूब पोस्ट किया जा रहा है। हर दूसरे पोस्ट में यह वीडियो देखने को मिल रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- आजकल छोटे आदमी को कोई कुछ समझता ही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- तहज़ीबों का शहर है साहब, क्या कहने। तीसरे यूजर ने लिखा- इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा भी लोग खूब सारे कमेंट कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अभी ये हाल है तो फिर आगे चलकर इनका क्या होगा, कपल का Video आप भी देखें

बाबा का स्टंट देख तो स्टंटमैन की भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट