हमारे देश में जुगाड़ करने वाले खूब सारे लोग हैं जो समय-समय पर कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। कुछ लोग मजबूरी में जुगाड़ करते हैं तो कुछ लोग मेहनत कम करने या फिर पैसा बचाने के लिए जुगाड़ करते हैं। लोगों के कारण अलग-अलग हो सकते हैं मगर जुगाड़ बड़े ही गजब के करते हैं और यह सब जुगाड़ सोशल मीडिया पर किसी न किसी दिन देखने को मिल ही जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर बैठी जनता को यह सब देखने में मजा आता है और इसी कारण तो ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?
जो लोग गांव में रहे हैं या फिर रहते हैं और उनके घर मक्के की खेती होती है तो वो जानते होंगे कि मक्के के दाने छुड़ाना कितना मुश्किल काम होता है और इसमें कितनी मेहनत लगती है। मगर जिन लोगों के पास जुगाड़ वाली बुद्धि होती है, वो कुछ न कुछ ऐसा कर ही लेते हैं कि उनका काम आसान हो जाता है और अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी ने बाइक को डबल स्टैंड पर करके चालू कर दिया है और पीछे वाले पहिए से मक्के के दाने छुड़ा रहा है। जिस कामें बहुत समय और बहुत मेहनत लगती है, उस काम को ये आदमी बड़े ही मजे से कर रहा है क्योंकि इसने जुगाड़ खोज लिया और अब उसका जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जहां मेहनत होती है, वहां जुगाड़ भी मिल जाता है।' मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह जुगाड़ करने वाला शख्स कौन है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लोगों ने देख लिया है और वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाने का चक्कर बहुत बेकार होता है, अब आप इसी लड़के की हरकत देख लीजिए, Video हो रहा वायरल