1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैशन के इस दौर में बस यही देखना बाकी रह गया था, वायरल ड्रेस जरा आप भी देखिए

फैशन के इस दौर में बस यही देखना बाकी रह गया था, वायरल ड्रेस जरा आप भी देखिए

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अनोखी ड्रेस देखने को मिला। उस ड्रेस को देखने के बाद लोगों ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया है। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RADHAS_TEXTILES_MANGALAM वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

फैशन एक ऐसा ट्रेंड है जो समय के साथ बदलता रहता है और मार्केट में कुछ समय के बाद नए डिजाइन और लुक के कपड़े देखने को मिलते हैं। पिछली सर्दी आपने जो गर्म कपड़े देखे होंगे, इस बार उससे अलग कुछ देखने को मिला होगा। ऐसा ही गर्मी के कपड़ों के साथ भी होता है। वहीं पार्टी के लिए भी अलग-अलग डिजाइन और लुक वाले कपड़े मार्केट में आते रहते हैं मगर कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद इंसान यही सोचता है कि फैशन कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही लगने वाला है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की का एक मैनेक्विन नजर आता है जिसे एक ड्रेस पहनाई गई है मगर आपने आज तक ऐसी ड्रेस नहीं देखी होगी। दरअसल उस ड्रेस को जूट की बोरी से बनाया गया है। जी हां, गांवों में या फिर किसानों के घर पर जिन बोरियों को धान, गेहूं और दूसरी सब्जियां रखने के लिए यूज किया जाता है, यहां उससे एक ड्रेस बना दिया गया है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी एक बार उस वायरल ड्रेस को जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर radhas_textiles_mangalam नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी खूब किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो खल की बोरी है, कौन लेकर आया घर से। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारी तो भैंस पहनती है ठंड में। तीसरे यूजर ने लिखा- गरीब आदमी का डोरमैट अमीर आदमी का ड्रेस है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

तेलंगाना: बंदरों से छुटकारा पाने के लिए सरपंच ने लगाया गजब का दिमाग, खुद बन गया भालू