हमारे देश के लगभग हर इंसान के शरीर में खून के साथ ही साथ जुगाड़ भी दौड़ता है। यहां लोगों के कई सारे काम तो उनके जुगाड़ से ही हो जाते हैं। लोगों को जब भी कोई परेशानी होती है या फिर पैसे बचाने होते हैं होते हैं तो उनका दिमाग जुगाड़ के लिए ही दौड़ता है। आपने भी कई बार जुगाड़ के अपने कई काम को पूरा किया होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह भी देखते होंगे कि दूसरे लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक दरवाजे को नट-बोल्ट से लॉक किया गया है और अंत में उसकी वेल्डिंग कर दी गई है। इसका मतलब कि अब वो दरवाजा किसी से नहीं खुलेगा मगर बंदे ने यहीं तो खेल किया है। उसने यहीं पर जुगाड़ वाला दिमाग लगाया है। दरअसल उसने किसी बोल्ट का थोड़ा सा हिस्सा काटकर नट में एक तरफ से लगाकर उसकी वेल्डिंग कर दी है और अब भी वो नट किसी दूसरे बोल्ट में लगाने की हालत में है। इसके बाद वो उस नट को दूसरे बोल्ट में लगाकर दरवाजा लॉक कर रहा है। देखने वाले को लगेगा कि यह तो खुलेगा ही नहीं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारत का देसी लॉक, अमेरिका क्या कहता था कि क्या हो तुम, अब हम कहते हैं तू क्या है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देसी जुगाड़ सबसे ऊपर है। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत का जुगाड़ू देश है, हर समस्या का समाधान है हमारे पास। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी ताकत और आत्मविश्वास ने भारत को गर्व और सम्मान दिलाया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस कलाकार को तो पूरी ताकत के साथ खोजना चाहिए, उसकी कलाकारी का Video हो रहा वायरल
लाल परी बनकर छाने ही वाली थी आंटी कि तभी हो गया कांड, आप भी देखें वायरल Video