A
Hindi News वायरल न्‍यूज जुगाड़ का विश्व गुरु तो भारत ही है, मजदूरों के वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

जुगाड़ का विश्व गुरु तो भारत ही है, मजदूरों के वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक नए और अतरंगी जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को जब आप देखेंगे तो यही पूछेंगे कि कौन इतना दिमाग लगाता है।

Jugaad, Desi Jugaad- India TV Hindi Image Source : X/@HAMADMOMIN932 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस देश में रहने वाले हर इंसान में आपको जुगाड़ करने की काबिलीयत देखने को मिल ही जाएगी। लोगों का जो काम आसानी से और सीधे तरीके से नहीं होता है, उसे वो जुगाड़ से कर लेते हैं और जुगाड़ एक ऐसी चीज है जो कोई फ्री में भी लोगों के लिए कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक तो आप जुगाड़ देख-देखकर थक गए होंगे कि क्योंकि हर दिन जुगाड़ का कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है। अभी भी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही अतरंगी है। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा?

आपने सोशल मीडिया पर कई सारे जुगाड़ देखे होंगे मगर ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह पर घर बन रहा है और वहां बोरियों को ऊपर पहुंचाने के लिए मजदूरों ने गजब का दिमाग लगाया है। वीडियो में दिखता है कि जहां पहुंचाना है वहां पर एक डंडा लगाया हुआ है और उसमें एक रस्सी लगा हुआ है। अब उस रस्सी से नीचे बोरी को बांधा जाता है और दूसरे छोर को पकड़कर एक बंदा बाइक पर बैठ जाता है। अब बाइक को आगे लेकर दूसरा बंदा जाता है और इस तरह से वो सामान को ऊपर पहुंचा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HamadMomin932 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारतीय जुगाड़ में बहुत आगे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जुगाड़ी हैं सब यहां। तीसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ के मामले में भारतीयों के आगे कोई टिक नहीं सकता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

भाई ने पसंदीदा औरत की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी, Video हो रहा है वायरल

पटना मेट्रो बन गया व्लॉगर्स का अड्डा, Video देख जनता ने किया बस एक ही अनुरोध