1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल क्यों हो रही वायरल? भारत की जीत के बाद VIDEO आया सामने, तो फैंस हुए खुश

ये मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल क्यों हो रही वायरल? भारत की जीत के बाद VIDEO आया सामने, तो फैंस हुए खुश

भारत की शानदार जीत के बाद मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो टीम इंडिया का सपोर्ट करते नजर आ रही है।

इस मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल ने भारतीय टीम का किया सपोर्ट- India TV Hindi
Image Source : @WAZHMAAYOUBI इस मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल ने भारतीय टीम का किया सपोर्ट

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पीटकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान जो पूरे क्रिकेट जगत को चौंका देने वाला सीन रहा, वो ये कि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। और बिना ट्रॉफी के जमकर जश्न मनाया।

भारत की जीत, मिस्ट्री गर्ल की खुशी

भारत की शानदार जीत के बाद, जहां पाकिस्तानी खेमे में निराशा और ड्रामा देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर भारतीय और अफगान समर्थकों ने मिलकर जश्न मनाया। अफगानिस्तान के समर्थक भी स्टेडियम में मौजूद थे, जिन्होंने इस मुकाबले में भारत को सपोर्ट किया।

इस बीच, एक मजेदार वीडियो सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आ रही है, जो भारतीय टीम का समर्थन कर रही है। ये वीडियो वजहमा अयूबी नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है।

मिस्ट्री गर्ल ने वीडियो शूट किया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मिस्ट्री गर्ल भारतीय टीम के जीतने के बाद अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रही है। वीडियो बनाते वक्त देखा जा सकता है कि टीम इंडिया मैच जीतने के बाद विनिंग सेरेमनी का इंतजार कर रही है। इस दौरान इस मिस्ट्री गर्ल ने वीडियो शूट किया और खुशी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम वजहमा अयूबी है, जो अक्सर भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर नजर आती है। अकाउंट से लगता है कि यह महिला अफगानिस्तान की है।

वीडियो को शेयर करते हुए वजहमा अयूबी ने लिखा, "बधाई हो इंडिया।" वीडियो में देखा जा सकता है कि वजहमा ने अपने कंधे पर भारतीय तिरंगे के रंग का दुपट्टा भी लपेटा हुआ है, जिसकी वजह से लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कई सारे लोगों ने मजेदार तरीके से रिएक्ट भी किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे पाकिस्तान कुछ तो करके दिखा "थू"; इंडियन टीम के इस छोटू फैन का Video जरा आप भी देखिए

पाकिस्तान की तो कोई इज्जत ही नहीं है भाई, इंडिया के जीतते ही लोग इस तरह ले रहे हैं मजे