1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे पाकिस्तान कुछ तो करके दिखा "थू"; इंडियन टीम के इस छोटू फैन का Video जरा आप भी देखिए

अरे पाकिस्तान कुछ तो करके दिखा "थू"; इंडियन टीम के इस छोटू फैन का Video जरा आप भी देखिए

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 29, 2025 09:33 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 09:33 am IST

इंडियन टीम ने पाकिस्तान को जिस तरह से एशिया कप 2025 में धूल चटाई है, वो तो आप सभी ने देखा होगी है। अब इसके बाद इंडियन फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं जिसमें एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।

इंडिया की जीत पर बच्चे ने दिया गजब का रिएक्शन- India TV Hindi
इंडिया की जीत पर बच्चे ने दिया गजब का रिएक्शन Image Source : X/ANI

कल की तारीख यानी 28 सितंबर 2025 को कोई भी इंडियन फैन नहीं भूलेगा। अरे इंडियन फैन तो क्या पाकिस्तान वाले भी नहीं भूलेंगे क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर उन्हें करारी हार का सामना जो करना पड़ा। इंडियन फैंस खुशी से इस तारीख को याद रखेंगे तो वहीं पाकिस्तान को शर्म के तौर पर याद रह जाएगी यह तारीख। खैर कल मैच में जो हुआ, वो आप सभी ने देखा। मैच के दौरान आपका ध्यान जरा सा भी इधर-उधर नहीं हुआ होगा और इंडिया के जीतते ही आपके चेहरे पर एक कमाल की खुशी आई होगी। इसी तरह कई फैंस ने मैच और एशिया कप 2025 जीतते ही अपना रिएक्शन भी दिया जिसमें एक छोटू से फैन का वीडियो अब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस बच्चे ने कैसे पाकिस्तान का मजाक उड़ाया।

वीडियो में छोटू फैन ने क्या कहा?

जिसे छोटू फैन का वीडियो वायरल हो रहा है वो रायपुर का है। वीडियो में नजर आता है कि वो बहुत ही खुश है और रिपोर्टर के पूछने पर वो कहता है, 'अरे पाकिस्तान को तो हर दिन हारना ही रहता है, जब देखो तब हारता है। अरे पाकिस्तान कुछ तो करके दिखा, थू।' इतना बोलकर वो माइक से दूर चला जाता है मगर बच्चे के इस छोटे से रिएक्शन से ही पता चल जाता है कि वो इंडिया के जीतने से कितना खुश है और पाकिस्तान टीम को लोग किस लेवल पर देखते हैं। इंडियन फैंस ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के खुद के फैंस उनकी इज्जत नहीं करते हैं जिसके वीडियो भी अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी ANI ने पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- माइक को अफरीदी का मुंह समझकर थूक दिया, प्रीमियम पर थूका है। दूसरे यूजर ने लिखा- थू बहुत पर्सनल था, इसके लिए पानी, पेड़ और ग्लेशियर बचाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भविष्य सुरक्षित है इसका। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे थूक दिया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की तो कोई इज्जत ही नहीं है भाई, इंडिया के जीतते ही लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

दीदी को सब्र का फल जल्दी ही मिल गया! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।