1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को सब्र का फल जल्दी ही मिल गया! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

दीदी को सब्र का फल जल्दी ही मिल गया! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 29, 2025 07:36 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 07:36 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका आज के समय में जमकर इस्तेमाल होता है। कुछ लोग कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग उन्हीं कंटेंट को देखने के लिए सोशल मीडिया पर हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर न जानें कितने सारे वीडियो और पोस्ट आप देखते होंगे। आप यह भी जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और पोस्ट वायरल भी होते हैं। उन्हीं सब के बीच में कुछ मजेदार वीडियो भी होते हैं। आइए अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी जमीन पर गड्ढा खोदती है और उसमें एक पपीते का छोटा सा पौधा लगाती है। इसके बाद थोड़ा सा खाद डालती है और फिर वो पानी की बाल्टी लेने के लिए चली जाती है। इतने में एक लड़का वहां पर आता है और पपीते का बड़ा सा पौधा जिस पर फल भी लगे हुए हैं, उसे वहां पर लगाकर भाग जाता है। अब लड़की मुड़ने के बाद देखती है कि पपीते का पौधा इतना बड़ा हो गया है तो वो भी हैरान हो जाती है और वहां पर आकर हाथ जोड़ने लगती है जैसे कोई बहुत बड़ा चमत्कार हो गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी को सब्र का फल जल्दी ही मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब्र का फल मीठा ही होता है।। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही जल्दी मिल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- धोखा हुआ है इसके साथ। चौथे यूजर ने लिखा- यह तो बहुत जल्दी मिल गया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हमेशा गरीब के साथ ही बुरा होता है! शख्स के संग हुए फ्रॉड का Video हुआ वायरल, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।