आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और वो भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। लोगों को जब भी कुछ अलग दिखता है या फिर उन्हें लगता है कि उन्हें वीडियो बनाना चाहिए तो वो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप देखते होंगे कि एक दिन में अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि दिन खत्म हो जाता है मगर स्क्रोल करते-करते वीडियो खत्म नहीं होते हैं। उन सभी वीडियो के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी के हाथ में कवर है जिसे वो खोलने की कोशिश करता है। काफी मेहनत के बाद जब वो कवर नहीं खुलता है तो वो पत्थर से चैन को मारता है और उसके बाद वो उस कवर को खोलता है जिसे खोलने के बाद अंदर से एक कांच निकलता है जो फोन के आकार का था। वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो में बोलता है, 'एक आदमी आया था, वो कवर दे रहा था। वो कैसा कवर लगाकर दिया है कि खुल ही नहीं रहा है।' इसके बाद वो बगल में रखे पुराने फोन कवर को दिखाते हुए कहता है कि ये पहले से लगा हुआ था। कवर के खुलने के बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि फ्रॉड हो गया इसके साथ। वीडियो के मुताबिक उस शख्स को फोन का कवर देने के चक्कर में धोखेबाज शख्स उसका फोन लेकर निकल गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा गरीब के साथ ही बुरा होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्कैम हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बुरा होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत होता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Bike Stunt कर रहे युवक को पुलिस ने सिखाया सबक, कान पकड़कर माफी मंगवाई फिर कराई उठक-बैठक, VIDEO