आपने यह बात तो जरूर सुनी होगी कि एक कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। कुत्ते दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पालतू जानवरों में से एक हैं। इंसानों भी कुत्तों के प्रति अपने प्यार को जताने से कभी पीछे नहीं हटते। कई लोग तो कुत्ते पालने के इतने शौकीन होते हैं कि वे अपने घर में महंगे से महंगे कुत्ते खरीद कर लाते हैं। हाल में एक ऐसे ही कुत्ते के एक शौकीन शख्स ने दुनिया के सबसे महंगे पालतू कुत्ते को खरीदा। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि यह कुत्ता इतना महंगा है कि उसकी कीमत में बड़े-बड़े बंगले खरीदे जा सकते हैं।
ये है दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता
दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदने वाला यह शख्स एक भारतीय है और उसका नाम एस सतीश है। 51 साल के सतीश कुत्तों के इतने बड़े शौकीन हैं कि उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीद लिया। जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, सतीश ने फरवरी 2025 में कैडाबॉम्ब ओकामी नाम के एक दुर्लभ कुत्ते की नस्ल "वुल्फडॉग" को 50 करोड़ रुपये देकर खरीदा है।
सतीश के पास 150 से भी अधिक दुर्लभ कुत्तों की नस्लें
कुत्ते को खरीदने के बाद सतीश ने कहा कि, "मैंने इस पपी को खरीदने के लिए 50 मिलियन रुपये खर्च किए क्योंकि मुझे कुत्तों का शौक है और अनोखे कुत्तों को पालना और उन्हें भारत में ले पेश करना मुझे अच्छा लगता है।" ओकामी के अलावा, सतीश के पास 150 से भी अधिक कुत्तों की नस्लें हैं जो बंगलुरू में एक सात एकड़ के जमीन पर रहती है और उनकी देखभाल के लिए 6 लोग लगे हुए हैं। बता दें कि, सतीश पहले एक प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर हुआ करते थे। हालांकि अब वे यह काम नहीं करते। फिलहाल वे अपने पालतू कुत्तों को लोगों के सामने पेश कर अच्छे-खासे पैसे कमाते हैं। सतीश शो के दौरान अक्सर दुर्लभ कुत्तों को पेश करते हैं। जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है।
कैडाबॉम्ब ओकामी के बारे में जान लें ये बातें
हाल में जो दुर्लभ कुत्ता सतीश ने खरीदा है, उसकी खूबियां जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कैडाबॉम्ब ओकामी नाम का यह कुत्ता अपनी तरह का पहला है और बेहद ही दुर्लभ कुत्ता है। यह एक "वुल्फ़डॉग" नस्ल है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह कुत्ता एक भेड़िया और कोकेशियान शेफर्ड का क्रॉस ब्रीड है, इसलिए इसका नाम "वुल्फ़डॉग" है। सतीश ने जिस कुत्ते को खरीदा है, वह अमेरिका में पैदा हुआ था और फिलहाल ये लगभग आठ महीने का है। ये हर रोज लगभग 3 किलो मांस खाता है। चूंकि कैडाबॉम्ब ओकामी आंशिक रूप से एक शेफर्ड डॉग है, इसलिए इसमें गार्ड डॉग के गुण भी हैं। "वुल्फडॉग" अपनी सुरक्षात्मक प्रवृत्ति और बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है और इसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही, ये मांस खाने वाले और शराब पीने वाले कुत्ता है।
पिछले साल खरीदा था 28 करोड़ का कुत्ता
कैडबॉम्ब ओकामी नामक दुर्लभ "वुल्फडॉग" के अलावा, सतीश के पास एक चाउ चाउ भी है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि चाउ चाउ एक दुर्लभ कुत्ते की नस्ल है जो चीन के किनलिंग पांडा की तरह दिखता है। चाउ चाउ दुनिया की सबसे महंगी पालतू कुत्तों की नस्लों में से एक है, और कहा जाता है कि सतीश ने पिछले साल इसे लगभग 28 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ये भी पढ़ें:
बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा
प्यार एक कला है....; ऑटो के पीछे लिखवाई गजब की लाइन, फोटो हुई वायरल