A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रैफिक जाम में भी खामोश रहती हैं दुबई की सड़कें! भारतीय शख्स ने दिखाई झलक, Civic Sense देख आप भी करेंगे तारीफ

Video: ट्रैफिक जाम में भी खामोश रहती हैं दुबई की सड़कें! भारतीय शख्स ने दिखाई झलक, Civic Sense देख आप भी करेंगे तारीफ

Dubai Video:वीडियो को इंस्टाग्राम पर realtorlovkesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में हिन्दी में बात करता शख्स बताता है कि, 'मैं इस समय दुबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, बिज़नेस बे, पर खड़ा हूं। शाम हो चुकी है और सब लोग घर जा रहे हैं, लेकिन अगर आपको एक भी हॉर्न सुनाई दे तो मुझे बताएं।

dubai viral video, dubai dubai video viral, dubai latest news, dubai streets video, viral news - India TV Hindi
Image Source : IG/@REALTORLOVKESH दुबई की सबसे बिजी सड़क।

Dubai Video: सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें शहर के अद्भुत यातायात अनुशासन को दर्शाया गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शख्स बिजनेस-बे में एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के पास फुटपाथ पर टहलते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में, वे शाम के व्यस्त ट्रैफिक के दौरान भी, जब गाड़ियां कतार में खड़ी होती हैं और निवासी घर जा रहे होते हैं, हॉर्न न बजाने की आश्चर्यजनक अनुपस्थिति पर टिप्पणी करते हैं।  

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @realtorlovkesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में हिन्दी में बात करता शख्स बताता है कि, 'मैं इस समय दुबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, बिज़नेस बे, पर खड़ा हूं। शाम हो चुकी है और सब लोग घर जा रहे हैं, लेकिन अगर आपको एक भी हॉर्न सुनाई दे तो मुझे बताएं। यहां इतनी सारी गाड़ियां कतार में खड़ी हैं, फिर भी कोई हॉर्न नहीं बजा रहा है। क्यों? क्योंकि यहाु लोग हॉर्न तभी बजाते हैं जब कोई गलती करता है, जैसे लेन में घुसना या इंडिकेटर का इस्तेमाल न करना। वरना हॉर्न बजाने की कोई जरूरत ही नहीं है। भारत में, अगर गाड़ी खड़ी भी हो, तो लोग हॉर्न बजाते रहते हैं, लेकिन यहाँ ड्राइवर अनुशासन के साथ गाड़ी चलाना जानते हैं।' उन्होंने क्लिप को कैप्शन के साथ शेयर किया, इसमें लिखा था: 'कोई हॉर्न नहीं। कोई जल्दबाजी नहीं। दुबई में बस सहज ड्राइव।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, 'यही कारण है कि दुबई सबसे अच्छा है, भारत में कोई नियम-कानून नहीं हैं।' जबकि एक अन्य ने शहर की तारीफ करते हुए कहा, 'दुबई एक अलग ही स्तर का शहर है।' तीसरे यूजर  ने वीडियो के पीछे छिपे संदेश की सराहना करते हुए टिप्पणी की, 'हमें यही सीखने की जरूरत है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसे नागरिक भावना कहते हैं।' किसी और ने कहा कि परिवेश से ज़्यादा मानसिकता मायने रखती है, और लिखा 'हमें ऐसी ही मानसिकता अपनाने की जरूरत है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
Video: ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही थी महिला, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी; जरूर देखें ये वायरल पोस्ट 

Video: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने अनंत अंबानी और रा​धिका मर्चेंट से सीखी ऐसी खास चीज, जिसे देख दिल हार बैठे यूजर्स