1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : फ्रांस में पढ़ाई का खर्चा ₹45 लाख ? भारतीय स्टूडेंट ने गिनाया एजुकेशन से जुड़ा हर खर्च; सुनते ही लगेगा शॉक

Video : फ्रांस में पढ़ाई का खर्चा ₹45 लाख ? भारतीय स्टूडेंट ने गिनाया एजुकेशन से जुड़ा हर खर्च; सुनते ही लगेगा शॉक

Viral Video : विदेश में पढ़ाई के खर्च को गिनाती लड़की का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टूडेंट ने हर खर्चे के बारे में बताया है।

Indian Student Video, Indian Student in France Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News - India TV Hindi
Image Source : IG/@LIFEWITH_REINE भारतीय स्टूडेंट ने गिनाए खर्च।

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्रांस में पढ़ रही भारतीय छात्रा रेने ने अपनी पढ़ाई के कुल खर्च का विस्तृत हिसाब बताया है। तीन साल की पढ़ाई के लिए कुल खर्च लगभग 44-45 लाख रुपये बताते हुए उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में उन्होंने एक-एक खर्च गिनाया, जिसे देखकर कई युवा सोच में पड़ गए कि विदेश पढ़ाई इतनी महंगी भी हो सकती है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो  

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lifewith_reine नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में वे लिखती हैं कि, “यह रहा मेरा भारत से फ्रांस जाने का पूरा खर्चा।” सबसे बड़ा खर्चा यूनिवर्सिटी फीस का रहा-तीन साल के लिए ₹32,00,000। इसके अलावा वीजा प्रोसेसिंग के लिए बैंक बैलेंस में ₹11,00,000 दिखाना जरूरी था। वीजा फीस और फ्लाइट टिकट्स पर ₹60,000 खर्च हुए। फॉरेक्स कार्ड पर ₹80,000 लोड किए गए। वेरिफिकेशन और अपोस्टिल पर ₹6,000 लगे। कुल मिलाकर ये आंकड़े 44-45 लाख के आसपास पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई के लिए किसी सलाहकार कंपनी पर पैसा खर्च नहीं किया। लेकिन वास्तविक राशि इससे अधिक हो सकती है

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने बताया कि उन्होंने फ्रांस पहुंचने के बाद रहने-सहने के खर्चों को शामिल नहीं किया है, जिनमें किराया, भोजन, परिवहन, बीमा आदि शामिल हैं। एक यूजर ने लिखा कि, "आपने रहने-सहने के खर्च के लिए 44 लाख रुपये जोड़ना भूल गई हैं।" एक यूजर ने लिखा, "यह बिजनेस स्टडीज से संबंधित ही होगा, वरना फ्रांस में STEM कोर्स के लिए कोई फीस नहीं लगती। मैंने फीस देकर फूड बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है और अब अच्छी सैलरी के साथ पीएचडी कर रहा हूं।" इस पोस्ट को काफी लोगों ने देखा और कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इससे संबंधित सवाल पूछे। एक ने लिखा कि, "क्या पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको फ्रांस में नौकरी मिल गई, और वहां किस तरह की सैलरी की उम्मीद की जा सकती है?" एक और यूजर ने पूछा कि, "क्या आपको आईसीएन बिजनेस स्कूल के बारे में कुछ पता है? वहां से फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री कैसी है? अगर आपको कुछ भी पता हो तो कृपया मुझे बताएं!" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन