सोचिए अगर आपकी सैलरी 80 लाख रुपए सालाना है फिर आप क्या कुछ नहीं कर लेंगे। मतलब इतनी सैलरी होने के बाद तो आप अपना जीवन किसी अमीर इंसान की तरह बिता सकते हैं। लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लड़की का वीडियो इतनी सैलरी को लेकर चर्चा का विषय बन गया क्योंकि इस लड़की को यह सैलरी काफी कम लगती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़की को इतनी सारी सैलरी कम क्यों लग रही है। इतने कौन से इसके महंगे शौक हो गए हैं जो इतने सारे पैसों में भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं? तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर इस लड़की को ये सैलरी इतनी कम क्यों लगती है।
लड़की ने बताई आखिर उसे कम क्यों लगती है इतनी सैलरी
दरअसल, ये लड़की भारत की रहने वाली है और ये कनाडा में काम करती है। लेकिन इसका कहना है कि कनाडा में रहने के लिए इतनी सैलरी भी काफी नहीं है। लड़की कनाडा में एक टेक्निशियन के तौर पर TD बैंक में काम करती है। लड़की ने बताया कि अपने काम में 10 साल का अनुभव है। लड़की का यह वीडियो पीयूष मोंगा नाम के शख्स ने @salaryscale नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें लड़की पीयूष को बताती है कि वह सालाना 95000 डॉलर यानी करीब 80 लाख रुपए कमाती है। लेकिन लड़की अपनी इस इनकम से खुश नहीं है। इसके पीछे की वजह वह बताती है कि कनाडा काफी महंगा है और मैं यहां पर पिछले 3 साल से रह रही हूं, और जब मैं यहाँ आई थी तब उस वक्त बटर चार डॉलर में मिलता था, लेकिन अब वहीं बटर आठ डॉलर में आता है। यहां रहने के लिए काफी पैसों की जरूरत पड़ती है। देश में महंगाई बहुत ज्यादा है। इतनी महंगाई इंडिया में नहीं है।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट
लड़की आगे बताती है कि वह कनाडा के टोरंटो शहर में रहती है और वहां अपने 2 बेडरूम और 2 बाथरूम वाले घर में रहने के लिए वह 1600 डॉलर यानी करीब 1 लाख 34 हजार रुपए महीने देती है। लड़की का यह वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि अपना घर-अपना देश अपना ही होता है। बाहर चाहे कितना भी पैसे कमा लो, वे हमेशा आपको कम पड़ेंगे। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी देश से बाहर रहने के दौरान अपने अनुभवों को शेयर किया। इस लोग तो लड़की की ऐसी बातें सुनकर हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें:
भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता यह पेड़, पूरे साल रहता है हरा-भरा, जड़ से लेकर पत्ता तक, सब है बेहद उपयोगी
तेल में टिड्डों को फ्राई किया और निकालकर चाव से खाने लगा शख्स, Video में देखें क्रंची टिड्डे बनाने की रेसिपी