1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सब्जी बेचने वाला लड़का ब्याह लाया विदेशी लड़की, Hii और How r u से शुरू हुई बात शादी तक पहुंची

सब्जी बेचने वाला लड़का ब्याह लाया विदेशी लड़की, Hii और How r u से शुरू हुई बात शादी तक पहुंची

सोशल मीडिया पर एक इंडियन लड़के की लवस्टोरी खूब वायरल हो रही है। जिसने यह साबित कर दिखाया है कि प्यार को कोई सरहद बांधकर नहीं रख सकता।

सब्जी बेचने वाला लड़का पिंटू और फिलीपिन्स की रहने वाली लड़की लिंबजाने ने एक दूसरे से 2024 में रचाई थ- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सब्जी बेचने वाला लड़का पिंटू और फिलीपिन्स की रहने वाली लड़की लिंबजाने ने एक दूसरे से 2024 में रचाई थी शादी

प्यार को किसी बंधन में नहीं बांधा जा सकता। फिर आज के इस तकनीक भरे जमाने में भला सरहद प्यार को कैसे बांधे रख सकते हैं। प्यार अंधा होता है, ना ये दूरियां देखता है, ना ही रंग, सूरत, जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब। बस जिसके लिए दिल में प्यार आ जाए, उसे अपना मान लेता है। इस बात को आप एक सब्जी बेचने वाले भारतीय लड़के की प्रेम कहानी सुनकर जरूर समझ जाएंगे। जो भारत में रहते हुए फिलीपिन्स की एक लड़की को अपना दिल दे बैठा और उससे शादी कर ली। 

फेसबुक पर हुई थी मुलाकात

सब्जी बेचने वाले लड़के और उस विदेशी लड़की की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई। जहां दोनों की बातें एक दूसरे को Hii और how are you मैसेज भेजने के साथ शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठें। हालांकि दोनों को एक दूसरे की भाषा भी नहीं आती थी। फिर भी भाषा उनके प्यार के आड़े कभी नहीं आया। वे ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते थे, इसके बावजूद भी वे दोनों एक-दूसरे से बात करना बहुत पसंद करते थे।

2 सालों तक चला लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप फिर कर ली शादी

बाद में लड़के ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को इंडिया से एक पार्सल भेजा। जिसमें एक केक था और उसके लिए कुछ सरप्राइज गिफ्ट्स भी थे। इस मौके पर लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और वे दोनों ऑफिशियली एक दूसरे के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बन गए। 2 सालों तक लॉन्ग डिस्टेंस डेटिंग के बाद लड़के ने उस विदेशी लड़की से शादी करने की इच्छा जताई और अपनी गर्लफ्रेंड के मम्मी-पापा से उसका हाथ मांगने फिलीपिन्स पहुंच गया। जहां लड़की के घरवालों ने लड़के का भव्य स्वागत किया। लड़की के माता-पिता उस लड़के से अपनी बेटी की शादी के लिए मान गए। जिसके बाद दोनों ने साल 2024 में शादी कर ली। दोनों की शादी पहले फिलिपीन्स में ईसाई परंपरा के हिसाब से हुई फिर भारत आने के बाद हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से हुई। 

सब्जी बेचने का काम करता है लड़के का परिवार

वीडियो में दिख रहे इस कपल के बारे में जानकारी जुटाई गई तो मालूम चला कि सब्जी बेचने वाले लड़के का नाम पिंटू प्रसाद और फिलिपिन्स की रहने वाली लड़की का नाम लिंबजाने मैगडाओ है। पिंटू 22 साल के हैं और उनकी पत्नी लिंबजाने उनसे 2 साल बड़ी यानी 24 साल की हैं। पिंटू गुजरात के अंकलेश्वर में रहते हैं। उनका परिवार होलसेल में सब्जियां बेचने का काम करता है। वहीं, लिंबजाने होटल मैनेजमेंट से ग्रैजुएट हैं, वे अपने फैमिली के रेस्टोरेंट को चलाने में मदद करती थीं।  

ये भी पढ़ें:

कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

पूजा-पाठ तो होता रहेगा, पहले आप पंडित जी का डांस देखिए, हनी सिंह के गाने पर जो आग लगाई, Video देख मजा ही आ जाएगा