मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता अपनी ही शादी के निमंत्रण से परेशान हैं। नेताजी की शादी का झूठा निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह निमंत्रण हजारों लोगों के पास पहुंच चुका है। इसमें कहा गया है कि 24 फरवरी को कांग्रेस नेता की शादी है। अब कांग्रेस नेता सभी को बता रहे हैं कि उनकी शादी नहीं है और शादी के निमंत्रण वाले मैसेज के साथ जो लिंक है, उस पर क्लिक न करें।
कांग्रेस नेता के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र वायरल होने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर फैलाई गई इस फर्जी सूचना से नेता की छवि खराब करने की साजिश की आशंका जताई जा रही है।
Image Source : Reporter Inputकांग्रेस नेता का पोस्ट
निमंत्रण के साथ लिंक भी भेजा
इंदौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से शहरभर में शादी का एक फर्जी निमंत्रण पत्र वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस कार्ड में 24 फरवरी 2026 की तारीख लिखी गई थी और लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए एक लिंक भी भेजा गया। जैसे ही इस फर्जी निमंत्रण की जानकारी सदाशिव यादव को लगी, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए इसे फर्जी बताया और साफ किया कि उनका मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस नेता ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से अपील की है कि इस निमंत्रण पत्र और उससे जुड़े किसी भी लिंक को न खोलें। सदाशिव यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत भी संबंधित थाने में दर्ज कराई है और साइबर अपराध की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर यह फर्जी कार्ड किसने और किस मकसद से वायरल किया।
(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
मिट्टी नहीं अब हवा में उगाए गए आलू, 1 KG में 400 किलो की पैदावार, किसानों को मुनाफा ही मुनाफा-VIDEO
7 साल बाद पाकिस्तान से लौटा युवक, किसी से नहीं कर रहा ज्यादा बात, स्वागत कर रहे विधायक