A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुद्धि का यहां 100% इस्तेमाल हो रहा है, चीटिंग करते स्टूडेंट का Video आपको कर देगा हैरान

बुद्धि का यहां 100% इस्तेमाल हो रहा है, चीटिंग करते स्टूडेंट का Video आपको कर देगा हैरान

अभी चीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आप यह नहीं समझ पाएंगे कि चीटिंग के लिए इसे गलत बोला जाए या फिर इतना दिमाग लगाने के लिए तारीफ किया जाए।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चीटिंग के लिए स्टूडेंट ने लगाया गजब का दिमाग

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ज्यादा ही कॉमन हो गया है। वो हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर तो मौजूद है ही। आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी हर दिन वायरल होने वाले वीडियो और फोटो को अपनी फीड पर देखते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान भी होता है और सामने वाले के दिमाग की तारीफ भी करता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की कोई एग्जाम देने के लिए बैठी हुई है। उसके सामने पेपर है और पेपर के बगल में ही एक कलर पेंसिल का बॉक्स भी नजर आ रहा है। उसके अंदर रखे पेंसिल भी दिखाई दे रहे हैं मगर यहीं पर देखने वाले के साथ खेला हो जाता है। दरअसल कलर पेंसिल के अंदर फोन को रखा हुआ है और फोन पर एक इमेज है जिसमें कलर पेंसिल है। वहीं उसे स्क्रोल करने बाद सवाल के जवाब वाली फोटो भी आ जाती है। वीडियो में यह सब नजर आता है। आप खुद वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'बुद्धि का गलत यूज करता हुआ।' अब यह वायरल हो रहा वीडियो कहां का है, किसका है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा भी हो सकता है कि सिर्फ रील के तौर पर इस वीडियो को बनाया गया होगा जो अब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

पत्नी संग टहल रहे पति को लड़की ने स्कूटी से मारी जोरदार टक्कर, Video हुआ वायरल

ऐसा जुगाड़ आज से पहले नहीं देखा होगा कहीं, Video सोशल मीडिया पर वायरल