A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Intern को 1 लाख महीना और Experience को साल के मिलेंगे 30-60 लाख रुपए, लिंक्डइन पोस्ट देख हिल जाएगा दिमाग

Intern को 1 लाख महीना और Experience को साल के मिलेंगे 30-60 लाख रुपए, लिंक्डइन पोस्ट देख हिल जाएगा दिमाग

अभी सोशल मीडिया पर एक लिंक्डइन पोस्ट काफी चर्चा में है और आप जब उस पोस्ट को देखेंगे तो तुरंत बेंगलुरु भागने के लिए तैयार हो जाएंगे। सैलेरी देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आइए उसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

आज के समय में जिन लोगों को नौकरी की तलाश होती है, उसमें से अधिकतर लोग लिंक्डइन और नौकरी जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं और अपन फ्री टाइम में इन प्लेटफॉर्म्स को स्क्रोल करते रहते हैं। इस बीच कई बार कुछ ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं जिन्हें देखते ही लोगों का दिमाग हिल जाता है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि एक तरफ जहां लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, वहीं कोई कंपनी इतनी सैलरी ऑफर भी कर सकती है। अभी एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या बताया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पोस्ट

हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं उसमें बताया है कि वो कंपनी Founding Engineer(s) को हायर कर रहे हैं। जो इंटर्न होंगे उन्हें वो 1 लाख महीना स्टाइपेंड दे रहे हैं। वहीं जो फूल टाइम का करेंगे उनके पास 1-2 साल का अनुभव होना चाहिए और उनके कंपनी 30-60 लाख CTC देगी। इसके लिए हफ्ते में 6 दिन 11 से 11 काम करना होगा। कंपनी इसके लिए कई दूसरे बेनिफिट्स भी देगी जिसमें फूड अलाउंस, जिम या फिर कोई एक हॉबी का सब्सक्रिप्शन भी देगी। इसके लिए अप्लाई करने वाला एक अच्छा परफॉर्मर होना चाहिए, वो ऐसे प्रोडक्ट बना सके जो लोगों को पसंद आएं, हमें Can Do वाला एटिट्यूड रखता हो और उसमें खुद को साबित करने की भूख हो। बता दें कि यह जॉब बेंगलुरु के लिए है।

यहां देखें वह पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसमें लिंक्डइन का स्क्रीनशॉट था जिसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Krishna__Bansal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं लिंक्डइन पर आदित्य ठाकुर नाम के शख्स न पोस्ट किया है। आप लिंक्डइन पर भी जाकर इस पोस्ट को देख सकते हैं। एक्स पर वायरल हो रहे इस पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- टाइम 11 से 11, क्या, कौन सी कंपनी है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी भी फ्रेशर के लिए 1 लाख महीना बहुत अच्छा होगा लेकिन 11 से 11। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सब भी होता है क्या इंडिया में? एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा होना चाहिए, बेंगलुरु किसी भी कीमत पर सस्ता नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

थाने में आते तेंदुए को देखकर भी नहीं डरा कुत्ता, अपनी कुर्बानी देकर लोगों की बचाई जान

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही लोग लूटने लगे फूल, Video हो रहा है वायरल