1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थाने में आते तेंदुए को देखकर भी नहीं डरा कुत्ता, अपनी कुर्बानी देकर लोगों की बचाई जान

थाने में आते तेंदुए को देखकर भी नहीं डरा कुत्ता, अपनी कुर्बानी देकर लोगों की बचाई जान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 01:32 pm IST

नैनीताल जिले के बेतालघाट थाने से एक हैरान कर देने वाला सामने आया। दरअसल देर रात एक तेंदुआ जिसे पहाड़ी इलाकों में गुलदार कहते हैं, वो एक थाने में घुस गया। उसके बाद की पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गया।

थाने से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ- India TV Hindi
थाने से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ Image Source : REPORTER INPUT

आजकल रिहायशी इलाकों में तेंदुए के घुसने और वहां घूमते देखे जानें की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। अभी कल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें एक तेंदुआ जयपुर में राजस्थान के मंत्री सुरेश रावत के घर में घुस गया था। परसो भी एक खबर सामने आई थी जिसमें एक तेंदुआ नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में एक फ्लैट में घुस गया। वहीं आज भी एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है जो नैनीताल जिले से है। एक तेंदुआ जिसे पहाड़ी इलाकों में गुलदार कहा जाता है, वो एक कुत्ते को उठाकर ले गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

सामने आए वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक तेंदुआ तेजी में सीधे पुलिस थाने के अंदर घुस रहा है। इस दौरान वहां एक कुत्ता थाने के अंदर ही था। लोग जिन भी आवारा कुत्तों को खिलाते और उनका ध्यान रखते हैं वो उनके प्रति वफादार रहते हैं और इस कुत्ते ने भी अपनी वफादारी दिखाई। थाने के अंदर तेंदुए को घुसते देख वो डरकर भागा नहीं बल्कि उससे भिड़ गया मगर वो तेंदुए के सामने टिक नहीं पाया और तेंदुआ उसे उठाकर वहां से ले गया। इस तरह कुत्ते ने अपनी कुर्बानी देकर वहां के लोगों की जान बचाई वरना तेंदुआ किसी इंसान पर जरूर हमला करता।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जिस घटना का वीडियो देखा वो बेतालघाट थाने के परिसर का है और यह घटना रात के करीब 2 बजे घटी जब गुलदार यानी तेंदुआ थाने में दाखिल हुआ। इस घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी अचानक हुई इस वारदात से दहशत में आ गए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

(भूपेंद्र रावत की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही लोग लूटने लगे फूल, Video हो रहा है वायरल

बाप ने अपने साथ बेटी की जिंदगी को भी खतरे में डाला, Video देख समझ जाएंगे कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।