1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप ने अपने साथ बेटी की जिंदगी को भी खतरे में डाला, Video देख समझ जाएंगे कैसे

बाप ने अपने साथ बेटी की जिंदगी को भी खतरे में डाला, Video देख समझ जाएंगे कैसे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 21, 2025 10:53 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 10:53 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ये अपने साथ अपनी बेटी की लाइफ को भी खतरे में डाल रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Viral news, trending news- India TV Hindi
बेटी को टंकी पर बैठाकर बाइक चलाता दिखा आदमी Image Source : X/@WOKEPANDEMIC

आज के इस समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अलग, गलत या फिर यूनिक दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर देते हैं जिससे वहां बैठी जनता भी उसे देख सके और अपना रिएक्शन दे दे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर ही सही मगर एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम तरह के वीडियो आप भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाप की लापरवाही नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।

बाप ने किस तरह जान को खतरे में डाला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 14 सेकंड का ही है मगर देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि इस तरह अपनी और अपनी बेटी की जान को खतरे में नहीं डालना चाहिए। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है। उसके साथ उसकी बेटी भी बाइक पर है मगर वो बाइक पर पीछे नहीं बल्कि आगे टंकी पर बैठी हुई है और उसका चेहरे अपन पापा की तरफ है और वो बात करते हुए नजर आ रही है। अब ऐसे में ध्यान भटकता है और हादसे होते हैं इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पिता और बेटी राइड कर रहे हैं, पहली नजर में यह अच्छा लग सकता है लेकिन वह अपनी और बेटी की जान जोखिम में डाल रहा है क्योंकि राइड करते समय उसका ध्यान भटक रहा है...ऐसी राइडिंग ट्रेंड या नॉर्मल नहीं होनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना प्यार बहुत गलत हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह रिस्की है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कैसे भी सही नहीं बताया जा सकता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जींस में आखिर क्यों दी जाती है ये छोटी सी जेब? बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

इस प्यारी बच्ची ने अपने पापा से लिया प्यारा सा बदला, Video लाइक किए बिना नहीं रहेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।