सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक से एक अतरंगी हरकतों के वीडियो पोस्ट होते हैं। हर दिन कई सारे ऐसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे अतरंगी हरकत करने वालों के खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में बंदा क्या करते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।
लड़के ने ऐसा क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। वहीं पीछे सीट पर एक महिला बैठी हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें वायरल होने जैसा क्या है तो आपको बता दें कि उसके बाइक चलाने का तरीका गलत है। वो एक तरफ ही दोनों पैर करके बैठा हुआ है और एक पैर पर दूसरे पैर को ऐसे चढ़ाया हुआ है जैसे वो घर में कुर्सी पर बैठा हुआ है। वहीं बाइक के हैंडल को भी सिर्फ एक ही तरफ से पकड़ा हुआ है और बाइक चला रहा है। अब वो चाहता तो नॉर्मल तरीके से भी बाइक को चला सकता था मगर फिर हवाबाजी कैसे होती।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asha993634 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भौजी गिरी न तब हम बताइब। दूसरे यूजर ने लिखा- तेरा चालान पक्का कटेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सही से भी चला सकता था पर इसकी मस्ती तो देखो। चौथे यूजर ने लिखा- चालान पहुंच जाएगा भाई के घर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सिर्फ औरत ही नहीं मर्द भी रोते हैं, वायरल Video आपको भी कर देगा भावुक