1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Fanta ka Panga: 10 रुपए के लिए लड़के ने किया पुलिस को फोन, जानें क्या है यह मामला और लोगों ने क्या कहा

Fanta ka Panga: 10 रुपए के लिए लड़के ने किया पुलिस को फोन, जानें क्या है यह मामला और लोगों ने क्या कहा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 01:39 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और फिर आपको लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।

Viral video, Fanta ka Panga- India TV Hindi
10 रुपए के लिए लड़के ने किया पुलिस को फोन Image Source : IG/_THE.BAKLOLS

अब तो हर किसी के हाथ में फोन रहता है तो लोगों को जब भी कुछ अलग दिखता है या फिर कोई मैटर होता है तो लोग उसका वीडियो बना ही लेते हैं। इसके बाद कई सारे वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। हर दिन कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, क्लेश, फ्रॉड, डांस, बच्चों के प्यारे कारनामे आदि शामिल होते हैं और आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक लड़की ने किसी दुकान से फेंटा की छोटी वाली बोतल खरीदी जिस पर 20 रुपए लिखा हुआ था मगर उसे काटकर 10 रुपए कंपनी की तरफ से लिखा हुआ है। इसका मतलब अब वो 10 रुपए में आती है मगर इसके लिए दुकान वाले ने यह कहते हुए कि यहां पर 20 रुपए की ही मिलती है, उनसे 20 रुपए ले लिए। इसके बाद क्या था, उस एक्स्ट्रा 10 रुपए के लिए उसके साथ के लड़के ने पुलिस को फोन कर दिया क्योंकि ज्यादा पैसा लेना गलत तो है ही। कुछ ही देर बाद पुलिस भी आ जाती है और वो दुकान पर जाकर बात करते हुए दिखते हैं। बस आगे क्या होता है, वो नहीं पता चलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _the.baklols नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '10 रुपए के लिए आई पुलिस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Male Ego, दुकानदार ने अकड़ कर बात की होगी पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा किया। तीसरे यूजर ने लिखा- सही समय पर उठाया हुआ सही कदम हमेशा सही कदम होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अपनी शक्तियों का पूरा इस्तेमाल कर रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चचा के आगे तो रॉकी भाई का भी AURA माइनस में चला जाएगा, आप खुद ही देखिए Video

ऐसे नमूनों की फोटो पर जल्दी ही हार चढ़ जाता है, Video देख आप भी हामी भरेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।